अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार के रणनीतिक सुधारों और कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी के कारण दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारतीय अर्थव्यवस्था तीव्र रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसकी पुष्टि मंगलवार (12 अक्टूबर, 2021) को जारी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट से होती है। इसके मुताबिक, भारत 2021 में 9.5 प्रतिशत और 2022 में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। खास बात यह है कि 2022 में भारत को छोड़कर किसी भी अन्य देश में यह वृद्धि दर 6 प्रतिशत से ऊपर नहीं जाने का अनुमान जताया गया है।
आर्थिक विकास दर के मामले में भारत ने चीन और अमेरिका को काफी पीछे छोड़ दिया है। कोरोना संकट के बावजूद 2020 में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2.3 प्रतिशत रही थी। इस साल बढ़कर 8.0 प्रतिशत होने का अनुमान जताया गया और अगले साल इसके 6.3 प्रतिशत होने की उम्मीद जतायी गई है। वहीं अमेरिका की आर्थिक स्थिति में सुधार दिख रहा है। 2020 में माइनस 3.4 प्रतिशत रहने के बाद इस साल 6.0 प्रतिशत होने का अनुमान जताया गया है, जबकि 2022 में यह वृद्धि दर 5.2 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर वैश्विक अर्थव्यवस्था के 2021 में 5.9 प्रतिशत और 2022 में 4.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।
विश्व में बजा मोदी सरकार का डंका
विकास दर में सबसे आगे भारत |
देश | 2021 | 2022 |
भारत | 9.5% | 8.5% |
चीन | 8.0% | 5.6% |
ब्रिटेन | 6.8% | 5.0% |
फ्रांस | 6.3% | 3.9% |
मैक्सिको | 6.2% | 4.0% |
अमेरिका | 6.0% | 5.2% |
इटली | 5.8% | 4.2% |
स्पेन | 5.7% | 6.4% |
कनाडा | 5.7% | 4.9% |
ब्राजील | 5.2% | 1.5% |
स्रोत : आईएमएफ, वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक, अक्टूबर 2021
अन्य एजेंसियों द्वारा भारत की विकास दर का अनुमान
एजेंसी | वित्त वर्ष 2021-22 |
रिजर्व बैंक | 9.5% |
फिच | 8.7% |
विश्व बैंक | 8.3% |
NCAER | 10% |
एसएंडपी | 9.5% |
मूडीज | 9.6% |
नोमुरा | 12.8% |
इक्रा | 8.5% |
एडीबी | 11% |