Home समाचार चौथे चरण के बाद प्रचंड बहुमत की ओर भाजपा

चौथे चरण के बाद प्रचंड बहुमत की ओर भाजपा

SHARE

2019 लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान प्रतिशत का जो पैटर्न सामने आया है, उससे भाजपा बेहद गदगद है, वहीं विपक्षी पार्टियों के होश उड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि चौथे चरण का वोटिंग पैटर्न भी भाजपा के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। एक तो प्रधानमंत्री मोदी की रैली में उमड़ रही भीड़ और दूसरी तरफ अधिकतर राज्यों में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। चौथे चरण में 71 सीटों में मतदान हुआ है। इसमें पिछली बार भाजपा को 56 सीटें मिली थीं। माना जा रहा है कि इस चरण में 8-10 सीटों का लाभ हो सकता है। चौथे चरण के मतदान के तहत बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मत प्रतिशत में काफी वृदधि हुई है। बंगाल और ओडिशा में जिस प्रकार मत प्रतिशत में कमी आई है, उससे सत्ताधारी पार्टियों की हालत खराब है।

चौथे चरण के वोटिंग पैटर्न से गदगद भाजपा

राज्य –            2014        2019

बिहार              57.3         59

झारखंड           57.4         64.7

जम्मू-कश्मीर     36.2         9.8

मध्य प्रदेश        64.8        73.9

महाराष्ट्र           55.5         55.9

ओडिशा          75.4         70.5

राजस्थान         64.1         68

उत्तर प्रदेश      58.3         58.9

पश्चिम बंगाल     88.3         77

कुल              62.9         64

पीएम मोदी की लहर लगातार बढ़ी है 

जिस प्रकार 2019 लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान प्रतिशत बढ़ा है, इससे साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर के दम पर इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। मोदी के नाम पर इस बार पिछले चुनाव से भी बड़ी जीत मिलने जा रही है। चौथे चरण में मत प्रतिशत बढ़ने से यह बात भी पक्की हो गी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर प्रचंड गति से बढ़ी है। जिसका लाभ भाजपा को फिर मिलेगा। 2014 के चुनाव में जहां एनडीए को 336 सीटें और अकेले भाजपा को 282 सीटें मिली थी वहीं इस बार भाजपा को 20 से 22 सीटें ज्यादा मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस बार भाजपा अकेले दम पर 300 सीट से पार निकल जाएगी। इस बार बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मत प्रतिशत में वृद्धि हुई है। मालूम हो कि पिछली बार जहां चौथे चरण में 62 प्रतिशत मतदान हुआ था वहीं इस बार 64 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Leave a Reply