Home कोरोना वायरस देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में गिरावट जारी, कुल पॉजिटिव मामले...

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में गिरावट जारी, कुल पॉजिटिव मामले का केवल 15.11 प्रतिशत ही सक्रिय मामला

SHARE

देश में कुल पॉजिटिव मामलों के प्रतिशत की तुलना में एक्टिव मामलों की संख्या में लगातार गिरावट जारी है। अभी देश में कुल पॉजिटिव मामलों में से सिर्फ 15.11 प्रतिशत एक्टिव मामले हैं। अभी कुल एक्टिव मामले 9,40,441 हैं। एक अगस्‍त को यह 33.32 प्रतिशत था। पिछले दो महीने में एक्टिव मामलों की संख्या आधी हो गई है।

इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट बढ़कर 83.33 प्रतिशत हो गया है। पिछले 24 घंटे में 86,428 मरीज ठीक हुए हैं। कुल ठीक होने वाले मामले की संख्या 51,87,825 है। रिकवर मामले और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 42 लाख को पार कर गया है। 22 सितंबर के बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या 10 लाख से नीचे बनी हुई है।

सक्रिय मामलों के 76 प्रतिशत से अधिक मामले 10 राज्यों में केंद्रित हैं। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना। 2,60,000 से अधिक सक्रिय मामले के साथ महाराष्ट्र इस सूची में सबसे उपर है। टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट, टेक्नोलॉजी रणनीति के कारण राज्यों में तेजी से रिकवरी दर्ज की जा रही है।

14 राज्यों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 80,472 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में से 76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों से हैं। महाराष्ट्र ने सबसे अधिक लगभग 15,000 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 1,179 लोगों की मौत हुई है। इनमें से लगभग 85 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे दस राज्यों से सामने आए हैं। नई मौतों में से 36 प्रतिशत से अधिक मौतें महाराष्ट्र (430 मौत) में हुई हैं।

कोरोना संबंधी तकनीकी सवाल technicalquery.covid19@gov.in और अन्‍य सवाल ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva पर भेजे जा सकते हैं। कोरोना से संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्‍तर जानने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: +91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। कोरोना पर राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची इस तरह है-

Leave a Reply