Home समाचार पकड़ा गया आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का झूठ

पकड़ा गया आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का झूठ

SHARE

आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने में महारत हासिल है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने झूठ बोलने में पीएचडी हासिल कर रखी है। दिल्ली चुनाव में आम आदमी के नेतााओ ने सीसीटीवी कैमरे लगाने से लेकर यमुना को साफ करने समेत कई मुद्दों पर झूठ बोला। आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक बार फिर झूठ बोलते पकड़े गए हैं।

संजय सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “देश को तोड़ने वालों से भाजपाई नेता क्यों सम्बंध रखते हैं। देवेंद्र फडणवीस और पीयूष गोयल को जवाब देना चाहिए। वारिस पठान का बयान देश को तोड़ने वाला है। उनके खिलाफ सख्त कार्यावही होनी चाहिए।” संजय सिंह ने अपने इस ट्वीट के साथ देवेंद्र फडणवीस और और पीयूष गोयल की पुरानी तस्वीरों को टैग किया है।

लेकिन हकीकत यह है कि ये तस्वीरें पुरानी है। तस्वीरें मोनोरेल के उद्घाटन के समय की है। वारिस पठान ने स्थानीय विधायक के नाते मोनो रेल उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया था। ये तस्वीरें किसी प्राइवेट या फिर राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं। इसके बावजूद संजय सिंह ने इन तस्वीरों को  शेयर कर बदनाम करने की कोशिश की है।   

ये पहली बार नहीं है कि आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं ने झूठ का सहारा लेकर दूसरों को बदनाम करने की कोशिश कर चुके हैं। 

आम आदमी पार्टी झूठ नंबर-04

शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले कपिल गुज्जर पर बोला झूठ  

4 फरवरी 2020

आम आदमी पार्टी ने शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले कपिल गुज्जर के मामले में झूठ बोला। आरोप लगाया गया कि भाजपा के शह पर ये सब हो रहे हैं लेकिन बाद में हकीकत निकल कर सामने आई कि कपिल गुज्जर आप आदमी का सदस्य है।

आम आदमी पार्टी झूठ नंबर-03

दिल्ली में 15 लाख कैमरे लगवाने पर बोला झूठ

30 जनवरी 2020

अरविंद केजरीवाल ने न्यूज 18 से बात कर झूठ बोला कि उन्होंने दिल्ली में 15 लाख कैमरे लगवाने की बात नहीं कही थी। जबकि उनके पुराने बयानों से साफ है कि उन्होंने 2015 चुनाव के समय पूरी दिल्ली में 15 लाख कैमरे लगवाने की बात कही है। इस संबंध में उनके नये और पुराने वीडियो को दिखाया गया है लेकिन इस झूठ काा भी अरविंद केजरीवाल पर कोई असर नहीं पड़ा।

आम आदमी पार्टी झूठ नंबर-02 

आप सांसद संजय सिंह ने कच्ची कॉलोनी पर बोला झूठ

17 नवंबर 2019

आप आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मीडिया मे झूठ बोला कि आगमी सत्र में दिल्ली के अनाधिकृत कॉलोनियों को रेगुलाइज करने के लिए बिल नहीं लाने वाली है लेकिन एनडीए सरकार ने इसे पास कर दिल्ली के 40 लाख लोगों को राहत दी।

आम आदमी पार्टी झूठ नंबर-01

यमुना नदी को साफ करने पर झूठ बोला

जुलाई 2015

विधानसभा में बजट पेश करते हुए दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसौदिया ने सदन में कहा कि उनकी सरकार पांच साल खत्म होने यानि 2020 चुनाव के पहले यमुना को साफ कर देगी। लेकिन पांच साल बीत जाने यमुना साफ नहीं हुई बल्कि उससे ज्याादा गंदी हो गई। 

 

 

Leave a Reply