Home विशेष जानिये इजरायल क्यों है भारत के साथ, क्या है वहां खास

जानिये इजरायल क्यों है भारत के साथ, क्या है वहां खास

SHARE

”जागो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पीएम आ रहे हैं”, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस वक्तव्य से पता चलता है कि इजरायल भारत को कितना महत्व देता है। ठीक वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तेल अवीव के दौरे से ठीक पहले कहा कि उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच रिश्तों की प्रगाढ़ता के लिए विशेष महत्व का है। दरअसल इजरायल सामरिक और तकनीकी दृष्टि से भारत के लिए हमेशा से विशेष रहा है।

भारत के लिए इजरायल है खास
सवाल उठते हैं कि इजरायल को हमारे प्रधानमंत्री क्यों इतना महत्व देते हैं? तो ये उनकी बातों से ही हम समझ सकते हैं। दरअसल तमाम चुनौतियों से पार पाते हुए इजरायल ने विकास की जिन ऊंचाइयों को छुआ है वो अद्भुत है। पीएम मोदी के शब्दों में, ”इजरायल ने जिस तरह से विपरीत परिस्थितियों में बेहतर काम कर इतने कम समय में तरक्की की नई ऊंचाईयों को छुआ है, यह अपने आप में विशेष है। इनोवेशन, एग्रीकल्चर और तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर इजरायल से काफी कुछ सीखने की जरूरत है। इजरायल की इस बात की आज हर कोई सराहना करता है।”

भारत-इजरायल की दोस्ती के 25 साल
इजरायल और भारत दोनों देश दोस्ती की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी इजरायल यात्रा प्रासंगिक है। आज दोनों ही देश कई क्षेत्र में मिलकर एक साथ काम कर रहे हैं। राजस्थान के क्षेत्रफल से तीन गुना कम और न्यूयॉर्क की आबादी से आधी जनसंख्या वाला देश इजरायल की विकास गाथा सचमुच सराहनीय है। इजरायल की विकास गाथा जितनी रोचक है उतना ही वहां की जीवन शैली बिंदास है। मध्यपूर्व में मुस्लिम देशों से घिरा दुनिया का अकेला यहूदी देश इजरायल सभी अरब देशों को मिलाकर भी भारी है। आखिर इजरायल में क्या है खास?

आइये जानते हैं इजरायल के बारे में 40 रोचक तथ्य-

1. इजरायल दुनिया का अकेला यहूदी राष्ट्र है।
2. इजरायल की भाषा हिब्रू भाषा दुनिया में इकलौती ऐसी भाषा है, जिसको पुनर्जन्म मिला है। हिब्रू और अरबी यहां की आधिकारिक भाषा है।
3. इजरायल दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां महिलाओं को अनिवार्य रूप से सैन्य सेवा में काम करना होता है।
4. इजरायल दुनिया में उन 9 देशों में शामिल है, जिसके पास अपना सेटेलाइट सिस्टम है। जिसके इस्तेमाल से वो ड्रोन चलाता है।
5. इजरायल अपने सेटेलाइट सिस्टम किसी के साथ साझा नहीं करता।
6. इजरायल दुनिया का एकमात्र देश है, जिसके क्षेत्र में 21वीं सदी में 20वीं सदी की तुलना में अधिक वृक्ष थे।
7. इजरायल की वायुसेना दुनिया में चौथे नंबर की वायुसेना है। यह किसी भी हमले की सूरत में न सिर्फ जवाब देने में सक्षम है।
8. इजरायल दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जो समूचा एंटी बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस है।
9. इजरायल के किसी भी हिस्से में रॉकेट दागने का मतलब है मौत। इजरायल की ओर जाने वाला हर मिसाइल रास्ते में ही दम तोड़ देता है।
10. इजरायली बैंक द्वारा जारी नोट को दृष्टिहीन भी पहचान सकते हैं, क्योंकि उसमें ब्रेल लिपि का भी इस्तेमाल किया जाता है।
11. इजरायल घरेलू कंप्यूटर उपयोग के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर है।
12. दुनिया में पहला फोन मोटोरोला कंपनी ने इजरायल में ही बनाया था।
13. माइक्रोसॉफ्ट के लिए पहला पेंटियम चिप इजरायल में ही बना था।
14. पहली वॉइस मेल तकनीक इजरायल में ही विकसित की गई थी।
15. इजरायल अपने जन्म से अब तक 7 लड़ाइयां लड़ चुका है। जिसमें अधिकतम में उसने जीत हासिल की है।
16. इजरायल दुनिया में जीडीपी के प्रतिशत के मामले में सर्वाधिक खर्च रक्षा पर करता है।
17. इजरायल के सभी स्टूडेंट्स, चाहे वह लड़का हो या लड़की, को हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनिवार्य रूप से मिलिट्री सर्विस जॉइन करनी पड़ती है।
18. मिलिट्री सर्विस की अवधि लड़कों के लिए तीन साल और लड़कियों के लिए 2 साल होती है।
19. इजरायल कभी किसी देश या संगठन को यह नहीं कहता कि हमारे देश में आंतकवादी घटनाएं या हमला मत कीजिये। बल्कि इजरायल कहता है अगर किसी ने हमारे देश के एक नागरिक को मारा तो हम उस देश में घुस कर के उसके 1000 नागरिकों को मार देंगे।
20. इजरायल पर 7 अरब देशों एक साथ मिलकर हमला किया था, लेकिन उन्हें मुंहकी खानी पड़ी और विवादित क्षेत्र भी इजराइल ने हथिया लिया था।
21. दुनिया के किसी भी देश की तुलना में इजरायल के पास प्रति व्यक्ति म्यूजियम की संख्या सबसे अधिक है।
22. 1952 में अमेरीका ने Albert einstein को इजरायल का राष्ट्रपति बनने की पेशकश की परन्तु यहूदी धर्म से आने वाले आइंस्टीन ने यह कहकर मना कर दिया कि वे राजनीति के लिए नहीं बने हैं।
23. दुनिया में पहला एंटीवायरस सबसे पहले सन 1979 में इजरायल में बना।
24. माइक्रोसॉफ्ट और सिस्को ने अमेरिका के बाहर अपने रिसर्च सेंटर सिर्फ इजरायल में ही बनाए।
25. हर पाकिस्तानी पासपोर्ट पर लिखा होता है कि यह पासपोर्ट इजरायल को छोड़कर दुनिया के सभी देशों में मान्य है।
26. इजरायल के कृषि उत्पादों में 25 साल में सात गुणा बढ़ोतरी हुई है, जबकि पानी का इस्तेमाल जितना किया जाता था, उतना ही अब भी किया जा रहा है।
27. इजरायल अपनी जरूरत का 93 प्रतिशत खाद्य पदार्थ खुद उत्पन्न करता है। खाद्यान्न के मामले में इजरायल लगभग आत्मनिर्भर है।
28. दुनिया की सबसे छोटी बाइबल इजरायल में तैयार हुई है, जो 4.76 मिलीमीटर लंबी और चौड़ी है।
29. जब फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने 1972 के म्यूनिख ओलंपिक गेम्स विलेज में घुसकर 12 इजरायली खिलाडियों की हत्या कर दी थी, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती गोल्डा मायर ने सारे मृत खिलाडियों के घरवालों को खुद फोन करके कहा की हम बदला लेकर रहेंगे। उन्होंने अपनी गुप्तचर एजेंसी मोसाद को पूरी छूट दे दी और कहा ”इस घटना में जितने लोग भी शामिल हैं, वो चाहे दुनिया के किसी भी देश में हो , उनको जिन्दा नहीं रहने देना है।”
30. इजरायल में तय वजन से कम वजन होने पर किसी भी सुंदरी को प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया जाता। यहां स्वस्थता का मतलब कम वजन बिल्कुल भी नहीं है।
31. इजरायल के 10 में से 9 घर सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करते हैं। सबसे ज्यादा सोलर एनर्जी का इस्तेमाल पानी गर्म करने में होता है।
32. जनसंख्या के हिसाब से सर्वाधिक विश्वविद्यालय इजरायल में है। यहां प्रति 10 हजार की आबादी में 109 रिसर्च पेपर प्रकाशित होते हैं, जो दुनिया में सर्वाधिक है।
32. इजरायल में सिर्फ 40 बुक स्टोर्स हैं, क्योंकि सरकार हर किताब मुहैय्या कराती है। लेकिन यहां प्रति व्यक्ति के हिसाब से सर्वाधिक किताबें छपती हैं।
33. इजरायली मीडिया को मिडिल ईस्ट के देशों की तुलना में सर्वाधिक स्वतंत्रता हासिल है। इजरायल दुनिया में किसी भी देश से ज्यादा मीडिया कवरेज पाता है।
34. इजरायल जैसे छोटे से देश में 37 राजनीतिक पार्टियों ने सन 2013 के चुनाव में हिस्सा लिया था।
35. इजरायल मिडिल ईस्ट का इकलौता ऐसा देश है, जहां महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार हासिल है।
36. इजरायल हीरों की होल सेल व्यवसाय का केंद्र है। यहां दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सर्वाधिक हीरों की कटिंग और पॉलिशिंग होती है।
37. इजरायल में 137 ऑफिसियल बीच हैं। जबकि इजरायल के पास महज 273 किमी समुद्री तट है।
38. इजरायल व्यावसायिक दृष्टि से दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
39. इजरायल में 3000 से अधिक हाई-टेक कंपनी हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा(सिलिकॉन वैली को छोड़कर) है।
40. इजरायल दुनिया में सर्वाधिक शरणार्थियों को आश्रय देने वाला देश है। दुनिया भर के यहूदियों को जन्म लेते ही इजरायल की नागरिकता मिल जाती है। जो जब चाहें वहां बस सकते हैं।

Leave a Reply