Home चटपटी आज का वीडियो: जब राहुल-सोनिया दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे दिग्विजय सिंह

आज का वीडियो: जब राहुल-सोनिया दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे दिग्विजय सिंह

SHARE

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। ईडी ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को समन जारी किया था। सोनिया गांधी कोरोना के कारण बाद में पेश होंगी। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर सिर्फ 90 करोड़ रुपये लोन देकर हजारों करोड़ की कंपनी पर कब्जा करने का आरोप है। इसके साथ ही गांधी परिवार पर नेशनल हेराल्ड की मूल कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की संपत्ति हड़पने का आरोप है। आज, 13 जून को ईडी के सामने पेशी से पहले कांग्रेस के सभी सांसदों, मुख्यमंत्रियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस मुख्यालय आने को कहा गया था। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दफ्तर पहुंचते ही पूछा कि हाजिरी कहां लगानी है। 

हाजिरी लगाने वाला दिग्विजय सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो को शेयर कर काफी मजा ले रहे हैं। आप भी देखिए-

Leave a Reply