Home समाचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत आने वाले दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत आने वाले दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे ट्रंप

SHARE

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारी जोरों पर है। राष्ट्रपति ट्रंप सोमवार को अहमदाबाद पहुंचेगे और एयरपोर्ट से करीब 22 किमी सड़क यात्रा कर वे मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे। इस दौरान रास्ते में भी  हजारों की संख्या मे उन्हें स्वागत करने के लिए खड़े रहेंगे। मोटेरा स्टेडियम  में एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोग अमेरिकी राष्ट्रपित ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए मौजूद रहेंगे।

एयरपोर्ट से स्टेडियम तक के रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इस पूरे रूट का नया रंग रोगन किया गया है और इसे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। पूरा अहमदाबाद शहर ट्रंप और मोदी के बड़े-बड़े कटआउट और होर्डिंगों से पटा पड़ा है। ट्रंप और अमरीका की फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की तस्वीरों वाले होर्डिंग भी लगाए गए हैं। नमस्ते ट्रंप इवेंट को भारत और अमरीकी रिश्तों में मील का पत्थर साबित होगा। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस यात्रा के दौरान शीर्ष मंत्रियों और अधिकारियों के अलावा उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर भी होंगे। ट्रंप भारत की यात्रा करने वाले सातवें पोटस (प्रेसिडेंट ऑफ द यूएस) होंगे। इस दौरान रक्षा सौदे समेत कई अन्य समझौते होने की उम्मीद है। ट्रंप से पहले भी छह अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आ चुके हैं।

आइए, जानते हैं कि आजादी के बाद अब तक अमेरिकी के कौन कौन राष्ट्रपतियों ने भारत का दौरा किया है। 

ड्वेट डी आइज़ेनहावर

प्रधानमंत्री- जवाहर लाल नेहरू
यात्रा की तारीख- 10 दिसंबर 1959

अमेरिका के राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर ने वर्ष 1959 में भारत की यात्रा पर आए थे। यह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया और ताजमहल भी देखने गए थे। उस समय भारत के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे।

रिचर्ड निक्सन 

प्रधानमंत्री- इंदिरा गांधी
यात्रा की तारीख- 31 जुलाई 1969

भारत के दौरे पर आने वाले रिचर्ड निक्सन दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति थे। रिचर्ड निक्सन 1969 में भारत आए थे। उन्होंने भारत में सिर्फ 23 घंटे ही गुजारे। ऐसा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से उनके रिश्तों की तल्खी की वजह से हुआ था। निक्सन भारत से लाहौर गए, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। 

जिम्मी कार्टर 

प्रधानमंत्री- मोरारजी देसाई
यात्रा की तारीख- एक जनवरी, 1978

1978 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर भारत आए थे। उस समय देश के प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई थे. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने गुडगांव के नजदीक दौलतपुर गांव का दौरा किया था। बाद में इस गांव का नाम कार्टरपुरी पड़ गया। 

बिल क्लिंटन 

प्रधानमंत्री- अटल बिहारी वाजपेयी
यात्रा की तारीख- मार्च, 2000

20 साल से ज्यादा के अंतराल के बाद बिल क्लिंटन वर्ष 2000 में भारत के दौरे पर आए, उस समय अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री थे। यह अमेरिकी राष्ट्रपति की 20 साल से ज्यादा समय में पहली भारत यात्रा थी। इस यात्रा से पहले हुए कारगिल युद्ध (1999) में अमेरिका ने भारत का साथ दिया। यह पहली बार था जब अमेरिका ने भारत का पक्ष लिया था।

जॉर्ज डब्ल्यू बुश 

प्रधानमंत्री- मनमोहन सिंह
यात्रा की तारीख- मार्च 2006

जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने साल 2006 में भारत का दौरा किया था। इस समय देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे। इसी दौरान भारत अमेरिका परमाणु करार की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया और भारत के लिए कई नए रास्ते खुले।

बराक ओबामा 

प्रधानमंत्री- मनमोहन सिंह
यात्रा की तारीख- नवंबर 2010
प्रधानमंत्री- नरेन्द्र मोदी
यात्रा की तारीख- 25 जनवरी, 2015

ट्रंप से पहले लगातार दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा ने दो बार भारत की यात्रा की। पहली बार वह साल 2010 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में आए थे। दूसरी बार, साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

 

Leave a Reply