Home समाचार देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आर्थिक वृद्धि...

देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर में बढ़ोतरी, फरवरी में PMI सर्विस सूचकांक में जबरदस्त सुधार

SHARE

भारतीय अर्थव्यवस्था कोरोना संकट से अब बाहर निकल चुकी है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर में सालाना आधार पर 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें देश के सर्विस सेक्टर की अहम भागीदारी रही है। देश के सर्विस सेक्टर में जबरदस्त सुधार दिखाई दे रहा है। भारत में सेवा संबंधी गतिविधियों में फरवरी महीने (Service sector Index in February 2021) में एक साल की सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई है।

बुधवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण के मुताबिक फरवरी में सर्विस सेक्टर का PMI Index 55.3 अंक रहा, जो जनवरी में 52.8 अंक था। इस तरह फरवरी में सर्विस सेक्टर का जनवरी के मुकाबले अधिक विस्तार हुआ है। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए शुरू टीकाकरण अभियान से बढ़ोतरी की संभावनाओं को बल मिला है। फरवरी में सूचकांक लगातार पांचवें महीने 50 से ऊपर रहा। मार्च 2020 में लॉकडाउन और कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते इसमें नरमी दर्ज की गई थी।

हैरानी की बात यह है कि फरवरी में यह तेजी वैश्विक मांग कम रहने के बावजूद दर्ज की गई है। इसकी वजह सर्विस सेक्टर में घरेलू मांग बढ़ना है। IHS Markit के इंडिया सर्विसेज के मुताबिक, ”निर्यात से जुड़े नए ऑर्डर्स में लगातार 12वें महीनें कमी देखने को मिली। हालांकि, मार्च 2020 से अब तक एक्सपोर्ट ऑर्डर में कमी की रफ्तार फरवरी, 2021 में सबसे कम रही।” 

इसी बीच भारत के प्राइवेट सेक्टर के आउटपुट में फरवरी में पिछले चार महीने में सबसे ज्यादा तेज गति से वृद्धि दर्ज की गई। कम्पोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स फरवरी में 57.3 पर पहुंच गया, जो जनवरी में 55.8 पर था। इसमें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज सेक्टर दोनों से जुड़े आंकड़े शामिल होते हैं।

 

Leave a Reply