Home समाचार दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान, पीएम मोदी ने ली स्पेशल सेल्फी, कहा-...

दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान, पीएम मोदी ने ली स्पेशल सेल्फी, कहा- ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं वाली पार्टी में होने पर गर्व

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। यह उपलब्धि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की सेवाभाव से मिली है। आज देश के कोने-कोने में ऐसे समर्पित कार्यकर्ता है, जो पद और नाम की लालसा किए बिना पार्टी और देश के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की तपस्या और प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन से भाजपा का मजबूती के साथ चहुंमुखी विस्तार हो रहा है। इसकी एक झलक तमिलनाडु में देखने को मिली। जहां प्रधानमंत्री मोदी एक दिव्यांग कार्यकर्ता से मिलकर ना सिर्फ उसका सम्मान बढ़ाया, बल्कि करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि एक-एक बीजेपी कार्यकर्ता किस तरह उनके लिए महत्वपूर्ण और आत्मीय है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (08 अप्रैल, 2023) को तमिलनाडु दौरे पर थे। इस दौरान चेन्नई में वो भाजपा के विशेष रूप से एक दिव्यांग कार्यकर्ता थिरु एस मणिकंदन से मिले और उनके साथ सेल्फी भी ली। शनिवार रात में प्रधानमंत्री मोदी ने इस आत्मीय मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर करते हुए तमिल और अंग्रेजी भाषा में अपनी जो भावना व्यक्त की उसने सबका दिल जीत लिया। उन्होने अपने ट्वीट में लिखा, “एक खास सेल्फी, चेन्नई में मैं थिरु एस मणिकंदन से मिला। वह इरोड के एक गौरवशाली भाजपा कार्यकर्ता हैं, जो बूथ अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह एक दिव्यांग व्यक्ति है जो अपनी दुकान चलाता है और सबसे उत्साहजनक बात यह है कि वह अपने दैनिक लाभ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भाजपा को दान करता है।”

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “मुझे ऐसी पार्टी में होने पर गर्व महसूस होता है जहां श्री एस मणिकंदन जैसे लोग मौजूद हैं। उनकी जीवन यात्रा, हमारी पार्टी और हमारी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी को प्रेरित करती है। मैं उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

गौरतलब है कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी ने अपना 44वां स्थापना दिवस मनाया। केवल दो लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 303 सीटों तक पहुंच गया। भाजपा को आज कई राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलते हैं। उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक भाजपा एकमात्र Pan India पार्टी है। देश के 11 राज्यों में भाजपा शासित सरकारें हैं और पांच राज्यों में सहयोगियों के साथ सरकार में है। भाजपा को इस ऐतिहासिक मुकाम तक लाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ही शब्दों में कहें तो… “भाजपा की यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है। ये यात्रा- परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है। ये यात्रा- समर्पण और संकल्पों के शिखर की यात्रा है। ये यात्रा- विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है। भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो युवाओं को आगे आने के लिए, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत अवसर देता है, खुला मैदान देता है। आज भारत की माताओं-बहनों-बेटियों का आशीर्वाद जिस पार्टी के साथ है, उस पार्टी का नाम है- भारतीय जनता पार्टी।“

बीजेपी को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले मौजूदा और पूर्ववर्ती बीजेपी कार्यकर्ताओं के योगदान को प्रधानमंत्री मोदी कभी नहीं भूलते हैं। उन्होंने बीजेपी के लिए जीवन समर्पित करने वाले कार्यकर्ताओं के योगदान से प्रेरणा लेने और मौजूदा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की। इसके तहत नमो ऐप पर ‘कमल पुष्प’ नाम से एक खंड बनाया गया है। इसमें बीजेपी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और उसे आम जन के बीच लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं के जीवन से जुड़ी प्रेरक कहानियां उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 26 अक्टूबर, 2021 को खुद सिलसिलेवार ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से बीजेपी को विभिन्न राज्यों और केंद्र में सेवा करने का मौका मिला है और जनता के इस विश्वास का एक प्रमुख कारण पार्टी और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों की उत्कृष्ट भूमिका है। उन्होंने लोगों से योगदान देकर ‘कमल पुष्प’ खंड को और समृद्ध बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल से अब कोई भी व्यक्ति नमो ऐप के ‘कमल पुष्प’ सेक्सन पर क्लिक कर भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के लिए जीवन समर्पित कर देने वाले कुछ कार्यकर्ताओं की कहानी भी साझा की, जिनमें उत्तराखंड के पंडित देवेंद्र शास्त्री शामिल हैं। देवेंद्र शास्त्री के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानी पंडित देवेंद्र शास्त्री जी जीवन भर सैद्धांतिक राजनीति के प्रतीक रहे। नमो ऐप के कमल पुष्प खंड में इस निस्वार्थ आत्मा के बारे में और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के तुमकुर से सांसद और लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे एस मल्लिकार्जुनैया की कहानियां भी साझा की। उन्होंने मल्लिकार्जुनैया के बारे में अपने ट्वीट में लिखा, “मल्लिकार्जुनैया जी कर्नाटक में बीजेपी को लोकप्रिय बनाने के लिए जीवनभर निस्वार्थ भाव से कठोर परिश्रम करते रहे। इस प्रेरणादायी बीजेपी कार्यकर्ता के बारे में और अधिक जानकारी ‘कमल पुष्प’ खंड से प्राप्त कर सकते हैं।”

Leave a Reply