Home समाचार मोदी सरकार के अथक परिश्रम से कोरोना टीकाकरण अभियान में भारत ने...

मोदी सरकार के अथक परिश्रम से कोरोना टीकाकरण अभियान में भारत ने रचा कीर्तिमान, 50 करोड़ डोज का आंकड़ा पार

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और स्वास्थ्य कर्मियों के अथक परिश्रम का नतीजा है कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत ने एक और अहम मुकाम हासिल किया है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 50 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, जिसे 203 दिनों में हासिल किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 6 अगस्त, 2021 को शाम 7 बजे तक वैक्सीन की  50 करोड़ 3 लाख 48 हजार 866 डोज दी गई, जिनमें 38 करोड़ 94 लाख 75 हजार 520 पहली डोज और 11 करोड़ 8 लाख 73 हजार 34 दोनों डोज शामिल है।

टीकाकरण अभियान के सफर में इस मील के पत्थर को पार करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने तारीफ की। उन्होंने ट्विट कर लिखा कि भारत ने कोरोना वैक्सीन के खिलाफ जंग में एक मजबूत प्रेरणा ली है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर गया है। उम्मीद है कि हम ऐसे ही आंकड़ा बनाए रखेंगे जिससे कि ज्यादा से ज्यादा देशवासियों को ‘सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन’ अभियान के तहत वैक्सीन मिल सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना वैक्सीन की 51.16 करोड़ डोज उपलब्ध कराई गई हैं। इस साल के अंत तक देश को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 136 करोड़ डोज मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि देश में 16 जनवरी, 2021 को विश्व के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। यह अभियान विभिन्न चुनौतियों और विपक्षी दलों द्वारा उत्पन्न बाधाओं के बावजूद नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन गया है।

कोरोना टीकाकरण अभियान का सफर

0-10 करोड़ डोज –  85 दिन

10-20 करोड़ डोज – 45 दिन

20-30 करोड़ डोज – 29 दिन

30-40 करोड़ डोज – 24 दिन

40-50 करोड़ डोज – 20 दिन

अलग-अलग आयु वर्ग में टीकाकरण

वर्ग     एक डोज       दोनों डोज
हेल्थकेयर वर्कर    1.3 करोड़   79.51 लाख
फ्रंटलाइन वर्कर  1.8 करोड़  1.16 करोड़
18 – 44 वर्ष    17.23 करोड़ 1.12 करोड़
45 – 59 वर्ष   11.07 करोड़   4.19 करोड़
60 वर्ष से अधिक 7.80 करोड़  3.80 करोड़

               

        

              

        

       

            

Leave a Reply