Home समाचार जुनैद भाई को खोज रहे हैं झारखंड के छात्र, पूछ रहे हैं-...

जुनैद भाई को खोज रहे हैं झारखंड के छात्र, पूछ रहे हैं- कब पहुंच रहे हैं रांची, कब से बिरयानी बांट रहे हैं ?

SHARE

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के तथाकथित छात्र आंदोलन के दौरान एक नाम की बड़ी चर्चा हो रही थी, वो नाम था – जुनैद भाई। जुनैद भाई को भूखों का मसीहा कहा गया। दरअसल, जुनैद भाई का पूरा नाम मोहम्मद जुनैद हैं। जुनैद CJP आंदोलन से एक स्वयंसेवक के तौर पर जुड़े थे। उनका काम था जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए खाना, पीने का पानी, दवाइयों और दूसरी जरूरी चीजों का इंतजाम करना। अब जुनैद भाई की चर्चा झारखंड में हो रही है। JPSC और JSSC भर्ती में भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र ‘जुनैद भाई’ को खोज रहे हैं, लेकिन जुनैद भाई वहां पर नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जिस तरह जुनैद भाई छात्रों का साथ देते हैं, उसी तरह हमारी भी मदद कर सकते हैं, क्योंकि हम भी छात्र है। हमसे कोई दुश्मनी नहीं है। हम तो किसी राजनीतिक दल से जुड़े भी नहीं है।

जुनैद भाई से मदद की अपील, नहीं मिला कोई जवाब, कर दिया ब्लॉक
झारखंड की एक छात्रा ने अभिजीत दीपके से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इस दौरान अभिजीत दीपके ने मदद के लिए जुनैद भाई का नंबर दे दिया। इसके बाद छात्रा ने जुनैद भाई से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जुनैद भाई से संपर्क नहीं हो सका। उसने रात में जुनैद को मैसेज कर अपनी समस्या बताई। छात्रा ने कहा कि हम चाहते हैं कि आप भी इस आंदोलन के साथ जुड़ें और हमारी मदद करें।  जुनैद ने नाम पूछा तो छात्रा ने अपना नाम श्रुति सिंह बताया। छात्रा ने आगे कहा कि हम यहां आने के लिए आप पर दबाव नहीं डाल रहे हैं। लेकिन हम लोग चाहते हैं कि आप यहां आएं और खाना बांटकर हमारी मदद कर सकते हैं। आपकी थोड़ी सी मदद हमारे आंदोलनकारी छात्रों के लिए बहुत बड़ी होगी। अभिजीत सर ने आपका नंबर दिया था और आपसे मदद मांगने के लिए कहा था। छात्रा जवाब की उम्मीद में बैठी रही, लेकिन जुनैद ने कोई जवाब नहीं दिया और उसे ब्लॉक कर दिया। छात्रा और जुनैद की बातचीत को इस व्हाट्सएप्प चैट में देखा जा सकता है।

अभी तक जुनैद भाई का काउंटर नहीं लगा- आंदोलनकारी छात्र
झारखंड के आंदोलनकारी छात्र कह रहे हैं कि अभी तक जुनैद भाई का काउंटर नहीं लगा है। जंतर मंतर पर उनकी मदद और दरियादिली देखकर हम लोग भी उम्मीद लगाए बैठे है कि जुनैद भाई रांची आएं और यहां पर अपना स्टॉल लगाकर हमारी मदद करें। अभी तक जुनैद भाई का स्टॉल नहीं लगने की वजह से स्थानीय छात्र ही खाना बांट रहे हैं। हालांकि कुछ छात्रों को कहते सुना जा सकता है कि अगर जुनैद भाई नहीं आते हैं तो कोई बात नहीं है। हम लोग काफी है। भारत का प्यार काफी है न, बस इसी तरह डटे रहना है भाई। एक मिसाल छोड़ना है पूरे भारत में…झारखंड सब जानेगा।

बिस्कुट और चना खा रहे थे झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्र
सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें झारखंड के एक आंदोलनकारी छात्र को कहते सुना जा सकता है कि यह दिल्ली नहीं है कि फॉरेन फंडिंग हो रही है और जोमाटो से खाना आ रहा है। यहां कोई कुछ नहीं देगा। झारखंड का छात्र खुद के लिए लड़ रहा है। सुबह से बिस्कुट खा रहे हैं, घर से चना लाए हैं, वही खा रहे हैं। झारखंड में फेमस है, मडुआ, मकई। इसमें ज्यादा ताकत है। वही सब खाकर हम बड़े हुए। पेपर लीक और पेपर बेचना नहीं चलेगा। बिस्कुट में हवा लग गई है फिर भी खा रहे हैं।

छात्रों को खाना लेकर आए छात्र, कहा- कोई भूखे नहीं सोएगा
आंदोलन की शुरुआत में प्रदर्शनकारी छात्रों को खाने और पीने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनकी दयनीय स्थिति को देखकर कुछ छात्र सामने आए। उन्होंने खाना बांटना शुरू किया। छात्रों के बीच खाना बांट रहे किशोर मंडल ने कहा कि हम लोग खुद छात्र है। इस बार JPSC मेंस का पेपर लिखने वाले थे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुआ था। हम लोग क्या करेंगे? हम दोस्त लोग मिलकर मदद कर रहे हैं। JPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास है, मेंस पेपर लिखने वाले हैं, लेकिन उसको रद्द कराना है। उसमें बहुत धांधली हुई है। होटलों में पेपर लिखे जा रहे हैं। आंखों में आंसू लिए किशोर मंडल ने कहा कि बहुत तकलीफ है। अगर भीख भी माँगनी पड़े तो माँगेंगे,लेकिन खाना बनाकर अपने साथियों को खिलाएंगे, लेकिन इस आंदोलन को अब कमजोर नहीं पड़ने देंगे। किशोर मंडल का दावा है कि जितने दिन आंदोलन चलेगा कोई भाई भूखे नहीं सोएगा।

अब आपको दिखाते हैं, जुनैद भाई कहां व्यस्त हैं ? वो क्या कर रहे हैं ? क्यों वो झारखंड के छात्रों की मदद के लिए नहीं जा रहे हैं ?

झारखंड के छात्रों के लिए वक्त नहीं, अब नए शिकार की तलाश में हैं जुनैद भाई 
जुनैद भाई के पास झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए न समय है और न पैसा। जुनैद भाई अब नए शिकार की तलाश में हैं। अब वो प्लानिंग कर रहे हैं कि आगे किस मंत्री का इस्तीफा लेना है। जुनैद भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है कि बहुत से लोग मैसेज कर रहे हैं कि सीजेपी अब आगे क्या करने जा रही है, वो भविष्य में क्या करेंगे ? तो जुनैद ने बताया कि कोर टीम के प्रवक्ता और टॉप लीडरशिप की एक बैठक संभाजी नगर में होने जा रही है। यह बैठक 5 और 6 तारीख को होगी। जुनैद भाई ने अपने समर्थकों से अपील की है कि हमें सुझाव दे सकते हैं कि हमें क्या करना चाहिए। हमने क्या काम किया है, इस पर भी राय भेज सकते हैं।

यूपी पुलिस के दबिश के बाद अखिलेश यादव से मिले जुनैद भाई
जुनैद भाई ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कई दिनों तक लगातार लोगों को मुफ्त भोजन कराया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके परिवार से पूछताछ की थी। इसके बाद जुनैद भाई समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंच गए। इस मुलाकात के दौरान जुनैद ने पुलिस उत्पीड़न और अपने परिवार की परेशानियों के बारे में बात की। अखिलेश यादव ने जुनैद की पूरी बात सुनी और उन्हें इस मुश्किल समय में हरसंभव मदद व समर्थन देने का भरोसा दिया।

अब बात करते हैं कि जुनैद भाई कहां रहते हैं और क्या करते हैं ? वो कितना कमाते हैं ? उनकी आमदनी का माध्यम क्या है ?

जुनैद भाई उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के नहाल गांव के रहने वाले हैं। जुनैद के रिश्ते में दादा होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति मुस्तफा ने बताया कि जुनैद वकालत की पढ़ाई की है। वकील के रूप में कानूनी सलाह देने और उससे जुड़े दस्तावेजों की एक दुकान खोली है, जिसमें वो कभी-कभी बैठते हैं। दुकान किराये पर हैं। जुनैद ने प्रदर्शन के दौरान अपने पॉकेट से दो-चार हजार रुपये खर्च किए होंगे। लोग सामान दे रहे थे। किसी से एक रुपया नहीं लिया।

जुनैद के पड़ोसी ने खोली पोल, पूछे तीखे सवाल, अब देना होगा हिसाब
जुनैद के पड़ोसी ने कहा कि जुनैद को मैं मुस्लिम विरोधी और देश विरोधी मानता हूं। इसकी वजह यह है कि आप 20 से 25 दिन 10 से 12 हजार लोगों को खाना खिला रहे हों। लेकिन आपकी हैसियत 20 हजार रुपये महीने की नहीं है। तो आपके पास 8 से 10 लाख रुपये डेली का कहां से आ रहा है ? आपको किसी ने दिया पैसा, क्या आपका पर्सनल है,अगर आपका पर्सनल है तो ये पैसा कहां से आया ? ये पूछने का अधिकार सरकार को है, पुलिस को है और आयकर विभाग को है।

Leave a Reply