Home समाचार आर्टिकल 370: लद्दाख के केंद्रशासित प्रदेश बनने पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री हुए...

आर्टिकल 370: लद्दाख के केंद्रशासित प्रदेश बनने पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री हुए खुश

SHARE

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल के जरिए लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाने पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे काफी खुश हैं। हालांकि विक्रमसिंघे ने कहा है कि लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाना भारत का आंतरिक मामला है, लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यह भारत का ऐसा पहला केंद्र शासित प्रदेश होगा जो बौद्ध बहुल होगा।

रानिल विक्रमसिंघे ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि मैं मानता हूं कि आखिरकार लद्दाख भारतीय केंद्रशासित क्षेत्र बन जाएगा। लद्दाख 70 प्रतिशत बौद्ध आबादी के साथ पहला बौद्ध बहुल भारतीय राज्य होगा। लद्दाख राज्य का निर्माण और पुनर्गठन भारत का आंतरिक मामला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह लद्दाख गए हैं और यह वास्तव में शानदार यात्रा थी। यहां एक बार घुमने जरूर जाना चाहिए।

भारत ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेश- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव संसद में पेश किया।

Leave a Reply