Home समाचार गहलोत के गढ़ में लहराया भगवा, राजस्थान में 21 जिलों के निकाय...

गहलोत के गढ़ में लहराया भगवा, राजस्थान में 21 जिलों के निकाय चुनाव में कांग्रेसी दिग्गजों को लगा झटका

SHARE

देश में आज भी मोदी लहर कायम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता लोगों के सर चढ़कर बोलती है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव या फिर स्थानीय निकाय चुनाव। बीजेपी पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी के मजबूत गढ़ में अपना परचम लहराने के बाद बीजेपी ने राजस्थान में गहलोत के गढ़ में भगवा लहरा दिया है।

राजस्थान के 21 जिलों के पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनावों में सत्ताधारी कांग्रेस को जबरदस्त झटका दिया है। अब तक घोषित नतीजों के अनुसार बीजेपी कुल 14 जिलों में बोर्ड बनाने जा रही है। जबकि कांग्रेस को महज पांच जिलों पर संतोष करना पड़ रहा है।

जिला परिषद की कुल 636 सीटों के लिए चुनाव में बीजेपी 323 और कांग्रेस 246 सीटें जीत चुकी है। पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कुल 4371 सीटों में से बीजेपी को 1836 और कांग्रेस को 1718 सीटों पर जीत मिली है।नवभारत टाइम्स के अनुसार सीएम अशोक गहलोत के मंत्री रघु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, खेल मंत्री अशोक चांदना और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी अपने इलाके में भी कांग्रेस को जीत नहीं दिला सके। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच लंबी खिंची अंदरूनी लड़ाई से भी मतदाता पार्टी से दूर हुए हैं।

फाइल फोटो

बीजेपी को मिली शानदार कामयाबी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में लिखा, ‘राजस्थान में पंचायती राज और जिला परिषद चुनावों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की जनता, किसानों व महिलाओं ने भाजपा में जो विश्वास प्रकट किया है, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। यह जीत गांव, गरीब, किसान और मजदूर के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी में विश्वास का प्रतीक है।’

Leave a Reply