Home समाचार भगवान राम का अपमान करने वाले के समर्थन में राहुल गांधी का...

भगवान राम का अपमान करने वाले के समर्थन में राहुल गांधी का अखबार

SHARE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का हिंदू विरोधी चरित्र एक बार फिर सामने आया है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड अखबार ने एक ऐसी महिला का पक्ष लिया है, जिसने भगवान राम को अपशब्द कहे हैं। दरअसल Audrey Truschke नाम की एक विवादास्पद विदेशी महिला, जिसे संस्कृत का विद्वान बताया जा रहा है, उसने एक ट्वीट किया है, जिसमें उसने दावा किया है कि वाल्मीकि रामायण में अग्निपरीक्षा के समय माता सीता ने भगवान राम को महिला से द्वेष करने वाला और असभ्य बताया था।

Audrey Truschke के विवादास्पद ट्वीट के बाद भारत में लोगों ने इसकी आलोचना की और ट्वीटर पर उसकी काफी खिंचाई की।

भगवान राम के बारे में उल्टा-सीधा और विवादास्पद ट्वीट करने वाली महिला के खिलाफ कांग्रेस ने कुछ नहीं कहा, उल्टे उसके समर्थन में उतर आई। इतना बेहूदा ट्वीट करने वाली महिला की ट्वीटर पर खिंचाई राहुल गांधी के अखबार नेशनल हेराल्ड को हजम नहीं हुई और वो Audrey Truschke नाम की इस कथित इतिहासविद् के समर्थन में उतर आया। कांग्रेस पार्टी के इस मुखपत्र ने न सिर्फ इस महिला के पक्ष में ट्वीट किया बल्कि अपने अखबार में एक लेख भी छापा।

इस पूरे वाकये से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सिर्फ मंदिर जाने और हिंदूवादी होने का ढोंग करते हैं। असल में राहुल गांधी घोर हिंदू विरोधी हैं और उनकी हिंदुओं के भगवान राम में कोई आस्था नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी कोर्ट में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा चुकी है। 

हालांकि कुछ देर बार कांग्रेस को अपनी गलती का ऐहसास हो गया और उसके अखबार ने ट्वीट और लेख दोनों डिलीट कर दिया।

Leave a Reply