Home समाचार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओछी हरकत: लोकसभा में महिला सांसदों को...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओछी हरकत: लोकसभा में महिला सांसदों को दिया फ्लाइंग किस, हो रही है थू-थू

1134
SHARE

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने आज 9 अगस्त को संसद में एक ओछी हरकत कर दी। जिसको लेकर उनकी थू-थू हो रही है। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी चर्चा के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपना संबोधन पूरा करने के बाद सदन से रवाना हो गए। लेकिन रवाना होने से पहले वो एक छिछोरी हरकत कर गए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ने संसद से बाहर जाते समय महिला सांसदों को लक्ष्य करके फ्लाइंग किस के इशारे किए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनपर अभद्र इशारे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष जी एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया।

गांधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले राहुल गांधी के बर्ताव पर लोग सोशल मीडिया पर लताड़ लगा रहे हैं। यूजर्स राहुल गांधी की इस शर्मनाक हरकत पर फटकार लगा रहे हैं।

Leave a Reply