Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 13 जुलाई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 13 जुलाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

13 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री ने कोलंबिया के बुकारामंगा में आयोजित 56वें ​​अंतरराष्‍ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (आईपीएचओ) 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय दल के कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया और स्वरित जोशी को बधाई दी है।

13 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री ने श्री कोटा श्रीनिवास राव गारू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने भारत की राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत प्रतिष्ठित व्यक्तियों को बधाई दी।

13 जुलाई 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के मुंबई में सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्र से जुड़ी 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जी-ब्लॉक में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) सचिवालय के दौरे के दौरान आईएनएस टावर्स का उद्घाटन किया।

13 जुलाई 2023
प्रधानमंत्री फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर रवाना हुए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 13 जुलाई 2023 की दोपहर को पेरिस पहुंचे।

भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस की प्रधानमंत्री सुश्री एलिजाबेथ बोर्न से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने पेरिस के ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

13 जुलाई 2022
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्ष्ता, बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

फाइल फोटो

13 जुलाई 2021
टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत,कोविड को लेकर उत्तर पूर्व के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत।

फाइल फोटो

13 जुलाई 2020
वीडियो कॉन्फ़्रेंस के जरिए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से लंबी बातचीत, गूगल ने भारत में 75,000  करोड़ रुपये का निवेश का ऐलान किया।

फाइल फोटो

13 जुलाई 2018
प्रधानमंत्री ने विश्‍व अंडर-20 चैंपियनशिप में 400 मीटर स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतने पर हिमा दास को बधाई दी।

13 जुलाई 2016
पुराने मित्र डॉ प्रफुल्ल दोषी से मुलाकात, कैबिनेट बैठक में गोरखपुर, सिंदरी और बरौनी उर्वरक संयत्रों के पुनर्निमाण की योजना को मंजूरी।

13 जुलाई 2015
ताजिकिस्तान में भव्य स्वागत, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति Emomali Rahmon से मुलाकात और शिष्टमंडल स्तर की बातचीत, कृषि सहयोग की विशेष कार्यशाला में संबोधन, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण।

13 जुलाई 2014
ब्राज़ील में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल के लिए नई दिल्ली से रवाना हुए, ब्राजील की यात्रा के क्रम में बर्लिन में रुके।

Leave a Reply