Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 13 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 13 अगस्त

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

13 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री ने जीवन की चुनौतियों पर विजय पाने के लिए दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया।

13 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री ने 100 गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता हासिल करने में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की सफलता और स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के दौसा में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की।

13 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग के सेप्पा में #हरघरतिरंगा यात्रा पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि देशभक्ति अरुणाचल प्रदेश की जीवंत सांस्कृतिक विरासत में स्पष्ट रूप से झलकती है।

13 अगस्त 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी को तिरंगे में बदल दिया और सभी से #हर घर तिरंगा की भावना के साथ ऐसा करने को कहा।

13 अगस्त 2022
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पदकवीरों को अपने आवास पर मेजबानी की और उन्हें संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को मिले अद्भुत समर्थन पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने नागरिकों से तिरंगा के साथ फोटो साझा करने का भी आग्रह किया।

13 अगस्त 2021
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में इन्वेस्टर्स समिट में भाग लिया और नेशनल ऑटोमॉबिल स्क्रैपिंग पॉलिसी को लॉन्च भी किया।

13 अगस्त 2020
देश के ईमानदार टैक्सपेयर्स के लिए ‘पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान’ मंच की शुरुआत की।

13 अगस्त 2019
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए, संसद भवन परिसर में नई गतिशील प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ किया।

13 अगस्त 2016
ब्रिटेन की अंतर्राष्ट्रीय विकास राज्यमंत्री प्रीति पटेल से शिष्टाचार मुलाकात और वार्तालाप। 

file pic.

13 अगस्त 2014
अन्नाद्रमुक के सांसद एम थंबीदुरई को सर्वसम्‍मति से लोकसभा उपाध्‍यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

Leave a Reply