Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 05 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 05 अगस्त

SHARE
5 अगस्त 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

05 अगस्त 2026
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सुभाषित शेयर करते हुए लिखा कि आत्मिक विकास व्यक्ति के भीतर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार करता है। इसी से प्रेरित होकर आज हमारी युवा शक्ति देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त करने के संसद के 6 वर्ष पुराने फैसले को याद करते हुए इसे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया।

05 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में विकास लाने व 2047 तक विकसित भारत निर्माण के लक्ष्य के अनुरूप अपनाए गए निरंतर सुधारों और किसान-केंद्रित पहलों के बारे में एक लेख साझा किया।

प्रधानमंत्री जन धन योजना ने सबसे गरीब लोगों के लिए वित्तीय सेवाओं तक पहुंच में किस तरह से बदलाव किया, इसकी जानकारी से जुड़े एक लेख को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ मुलाकात और आपसी बातचीत की।

फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया।

प्रधानमंत्री ने सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तरकाशी के धराली में हुई त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के कुशलक्षेम की कामना भी की है।

05 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारत की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात विश्व स्तर पर शीर्ष 3 में पहुंच गया है। श्री मोदी ने इसका श्रेय नवोन्मेषी युवा शक्ति को दिया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत आने वाले समय में इस गति को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त करने के संसद के 5 वर्ष पुराने निर्णय को याद करते हुए इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

05 अगस्त 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर महिला कंपाउंड टीम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर गहरा संतोष व्यक्त किया कि करोड़ों लोगों को डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है।

05 अगस्त 2022
फिलीपींस के 17वें राष्ट्रपति बनने पर फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी, नई दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

फाइल फोटो

प्रधानमंत्री ने बजरंग पूनिया को लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल खेल पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 57 किग्रा कुश्ती में रजत पदक जीतने पर अंशु मलिक को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 62 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर साक्षी मलिक को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुषों की हैवीवेट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सुधीर को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीतने पर एम. श्रीशंकर को बधाई दी।

05 अगस्त 2021
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की, ओलिंपिक खेलो में 41 साल बाद भारत पदक जीतने पर फोन पर टीम के कप्‍तान मनप्रीत सिंह और कोच से बातचीत की।

05 अगस्त 2020
अयोध्या में ऐतिहासिक और भव्य राममंदिर निर्माण का शिलान्यास और जनसभा में संबोधन।

05 अगस्त 2019
संविधान से धारा 370 हटाए जाने के लिए कैबिनेट बैठक, संसद की कार्यवाई में हिस्सा लिया।

05 अगस्त 2017
केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू को भारत का 13वां उपराष्‍ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

05 अगस्त 2015
मोजाम्बिक के राष्‍ट्रपति फिलिप न्‍यूसी के साथ हैदराबाद हाउस में मुलाकात और संयुक्त प्रेस वार्ता, कई समझौते पर हस्ताक्षर।

05 अगस्त 2014
प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार सरोद वादक अमजद अली खान से नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत।

Leave a Reply