Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 01 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 01 अगस्त

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

01 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी।

01 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस 2025 पर अपने संबोधन के लिए नागरिकों से विचार साझा करने का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की।

01 अगस्त 2024
वियतनाम के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का प्रेस वक्तव्य।

प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम के पीएम फाम मिंग चिंग से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले द्वारा कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

01 अगस्त 2023
प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी को महाराष्ट्र के पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लोकमान्य तिलक की विरासत का सम्मान करने के लिए तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा 1983 में इस पुरस्कार की स्थापना गई थी। प्रधानमंत्री ने नकद पुरस्कार की धनराशि नमामि गंगे परियोजना को दान में दी।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के पुणे में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के पुणे में दगडूशेठ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने शाहपुर, महाराष्ट्र की दुखद सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि पर शोक व्यक्त किया।

01 अगस्त 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने भारोत्तोलक अचिंत शिउली को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल के रवाना होने से पहले, श्री मोदी ने अचिंत शिउली के साथ बातचीत की थी, जिसे उन्होंने साझा भी किया।

प्रधानमंत्री ने कैडेट (अंडर-17) वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय कुश्ती दल को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला जूडो में रजत पदक जीतने पर सुशीला देवी लिकमाबाम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में जूडो में कांस्य पदक जीतने पर विजय कुमार यादव को बधाई दी।

01 अगस्त 2021
प्रधानमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के लिए पी वी सिंधु को बधाई दी।

01 अगस्त 2020
नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2020 के ग्रैंड फिनाले को संबोधित किया।

01 अगस्त 2019
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की से टेलीफ़ोन पर बातचीत।

file pic.

01 अगस्त 2018
स्वच्छ सर्वेक्षण, ग्रामीण में भाग लेने के लिए देशवासियों का आह्वान किया, संसद के केंद्रीय कक्ष में सर्वश्रेष्ठ सांसदों के पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर उद्बोधन।

01 अगस्त 2017
गुवाहटी में उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर-पूर्वी राज्यों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा और 2000 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि की घोषणा।

01 अगस्त 2016
 नई दिल्ली में लोकसभा सदन के मॉनसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लिया।

01 अगस्त 2015
चीनी क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्यक्षता, शिक्षा पहल पर शिवसेना के शिष्‍टमंडल से मुलाकात।

01 अगस्त 2014
अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी और वाणिज्य मंत्री पैनी प्रित्जकर से मुलाकात, शपथ पत्र के स्थान पर स्व-प्रमाणन को मान्यता देने की योजना को लागू किया, पूर्व किक्रेट खिलाड़ी अनिल कुंबले से मुलाकात। 

Leave a Reply