Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी का श्रीलंका में हुआ शानदार स्‍वागत, अगवानी के लिए पहुंचे...

प्रधानमंत्री मोदी का श्रीलंका में हुआ शानदार स्‍वागत, अगवानी के लिए पहुंचे 6 मंत्री, देखिए 21 तस्वीरें

SHARE

प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी का श्रीलंका के कोलंबो में शानदार स्वागत किया गया है। थाईलैंड की दो दिन की यात्रा के बाद शुक्रवार 4 अप्रैल की शाम कोलंबो पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ। श्रीलंका सरकार के 6 मंत्री अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें विदेश मंत्री विजिथा हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतीसा, श्रम मंत्री अनिल जयंथा, मत्स्य मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सरोजा सवित्री पॉलराज और विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री क्रिशांथा अबेसेना शामिल थे। एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के भी काफी लोग मौजूद थे और भारत माता की जय के साथ मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। कोलंबो की सड़कों पर भारतीय समुदाय के लोगों ने भारतीय झंडे लहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। बारिश होने के बाद भी लोग प्रधानमंत्री मोदी का एक झलक पाने के लिए बेताब दिख रहे थे। देखिए तस्वीरे-

देखिए वीडियो-

Leave a Reply