प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। एक सांसद, विधायक और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास तथा वंचित तबकों के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किए।
Pained by the untimely demise of Kiran Maheshwari Ji. Be it as MP, MLA or Cabinet Minister in the Rajasthan Government, she made numerous efforts to work towards the progress of the state and empower the poor as well as marginalised. Condolences to her family. Om Shanti: PM Modi
— PMO India (@PMOIndia) November 30, 2020
किरण माहेश्वरी कोरोना से संक्रमित होने के बाद गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्तीं थीं जहां रविवार रात उनका निधन हो गया।