Home समाचार शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया...

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उन्होंने उल्लेखनीय प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक का मंगलवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

Leave a Reply