प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी चैनल जी न्यूज को साल 2018 का पहला इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी, नोटबंदी, बेरोजगारी, देश के विकास और विदेश नीति समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को लेकर उनका एक ही एजेंडा है- विकास, विकास और सिर्फ विकास। प्रधानमंत्री ने देश में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की पैरवी करते हुए कहा कि ऐसा करने से धन और समय दोनों की बचत होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और मुद्रा योजना से 10 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। देखिए पूरा इंटरव्यू-









