Home नरेंद्र मोदी विशेष पीएम मोदी का सीधा निशाना- धूप में छतरी ने बताया कांग्रेस में...

पीएम मोदी का सीधा निशाना- धूप में छतरी ने बताया कांग्रेस में असली कंट्रोल किसके हाथ में हैं, सीनियरिटी के बावजूद रायपुर में हुआ मल्लिकार्जुन का अपमान

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस के परिवारवादी कल्चर पर निशाना साधते हुए तीखा तंज कसा। उन्होंने रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान सोनिया गांधी को धूप में छतरी मिलने और मल्लिकार्जुन खरगे के धूप में खड़े रहने पर सवाल उठाकर कांग्रेस को आईना दिखाया। पीएम ने कहा कि मैं ये देखकर बहुत दुखी हुआ कि सबसे बड़ी आयु के व्यक्ति, अपनी पार्टी में सबसे सीनियर धूप में ही खड़े रहे। इस धूप में छतरी का सौभाग्य सबसे बड़ी आयु वाले सबसे सीनियर कांग्रेस के प्रमुख खड़गे की जो नसीब नहीं हुआ। बगल में किसी और के लिए छाता लगाया गया था। ये बताता है कि कहने को वो पार्टी अध्यक्ष हैं, लेकिन कांग्रेस में जिस तरह उनके साथ बर्ताव होता है, इसे पूरी दुनिया देख और समझ रही है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है। परिवारवाद के इसी शिकंजे में आज देश की अनेक पार्टियां जकड़ी हुई हैं। इसी शिकंजे से हमें देश को मुक्त कराना है।बेलगावी में शानदार रोड शो में प्रधानमंत्री मोदी का अभूतपूर्व स्वागत
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करने से पहले बेलगावी में शानदार रोड शो में भी शिरकत की। एक घंटे से समय तक पीएम मोदी के हजारों चाहने वालों ने पुष्पवर्षा करके उनका अद्भुत स्वागत किया। पीएम मोदी ने सभा में कहा कि माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवाओं ने जो अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया है, मैं इस प्यार के लिए सर झुका कर प्रणाम करता हूं। मैं बेलगावी समेत कर्नाटक के मेरे भाइयों-बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि आप जो प्यार-आशीर्वाद दे रहे हैं, वो आपको कर्नाटक का विकास करके ब्याज समेत लौटाऊंगा। इस मौके पर उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 16 हजार करोड़ रुपये की एक और किश्त जारी करने के साथ किसान भाई-बहनों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।सोचिए, बिचौलिए होते तो 12-13 हजार करोड़ रुपया कहीं गायब हो गया होता
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के लोगों को भी अजूबा होता है। इतनी बड़ी रकम 16 हजार करोड़ रुपये पलभर में कैसे सीधे किसानों के खातों में पहुंच रही है। इसमें कोई बिचौलिया नहीं, कोई कटकी कंपनी नहीं, कोई करप्शन नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रुपया भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। अगर आज वो स्थिति होती तो सोचिए 12-13 हजार करोड़ रुपया कहीं गायब हो गया होता। लेकिन ये मोदी की सरकार है। पाई-पाई आपकी है, आपके लिए है। आज का बदलता हुआ भारत, हर वंचित को वरीयता देते हुए काम कर रहा है। हमारे देश में दशकों तक छोटे किसानों को भी नजरअंदाज किया गया था। अब यही छोटे किसान भाजपा सरकार की प्राथमिकता में हैं। पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 के बाद से देश लगातार कृषि में एक सार्थक बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा सरकार में हम कृषि को आधुनिकता से जोड़ रहे हैं, कृषि को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2014 में भारत का कृषि बजट 25 हजार करोड़ रुपये था। इस वर्ष कृषि बजट बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। यह पांच गुना से ज्यादा बढोतरी बताती है कि बीजेपी सरकार किसानों को मदद करने के लिए कितनी कृतसंकल्पित है। हमने टेक्नॉलॉजी पर बल दिया, जिसका लाभ भी किसानों को हो रहा है। हमारी सरकार ज्यादा से ज्यादा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से भी जोड़ रही है। कोशिश यही है कि किसानों के पास बैंक से मदद पाने की सुविधा लगातार रहे, हमेशा रहे।कर्नाटक तो श्री अन्न के मामले में दुनिया का एक बड़ा केंद्र हो सकता है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष का बजट हमारी खेती की आज की स्थिति के साथ-साथ भविष्य की ज़रूरतों को भी एड्रेस करता है। हम देश की कृषि को भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए बदलने पर भी बल दे रहे हैं। क्लाइमेट चैंज के कारण कितनी समस्या आ रही है, ये हमारा किसान आज अनुभव कर रहा है। इसलिए अब हमें अपनी पुरानी परंपपाओं की ताकत को फिर याद करना होगा। हमारा मोटा अनाज हर मौसम, हर परिस्थिति को झेलने में सक्षम है और ये अधिक पोषक भी होता है। इसलिए इस वर्ष के बजट में हमने मोटे अनाज को श्री-अन्न के रूप में नई पहचान दी है। कर्नाटक तो श्री अन्न के मामले में दुनिया का एक बड़ा केंद्र हो सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे याद है कि रइता बंधू येदियुरप्पा जी ने श्री अन्न को प्रोत्साहन देने के लिए यहां कितना बड़ा अभियान चलाया था। यहां तो श्री-अन्न को सिरी-धान्य कहा जाता है। अनेक प्रकार के श्री-अन्न यहां का किसान उगाता है। अब हमें इस श्री-अन्न को पूरी दुनिया में पहुंचाना है।भाजपा सरकार ने हमेशा गन्ना किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा
पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में गन्ने की पैदावार खूब होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार ने हमेशा गन्ना किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है। इस साल के बजट में भी गन्ना किसानों से जुड़ा एक अहम फैसला लिया गया है। शुगर कोऑपरेटिव्स द्वारा 2016-17 के पहले किए गए पेमेंट पर टैक्स में छूट दी गई है। इससे शुगर कोऑपरेटिव्स को 10 हजार करोड़ रुपए का फायदा होगा। हमारी सरकार इथेनॉल के उत्पादन पर कितना जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल का उत्पादन बढ़ने से गन्ना किसानों की आय भी बढ़ रही है। बीते 9 वर्षों में पेट्रोल में इथेनॉल की ब्लेंडिंग को बढ़ाकर डेढ़ प्रतिशत से 10 प्रतिशत किया जा चुका है। अब सरकार पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य लेकर चल रही है। जितना ही देश इस दिशा में आगे बढ़ेगा, उतना ही हमारे गन्ना किसानों को भी फायदा होगा।कर्नाटक के नेताओं का अपमान, कांग्रेस की पुरानी संस्कृति का हिस्सा
कांग्रेस की संस्कृति की पोल खोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस किस तरह कर्नाटक से नफऱत करती है। कर्नाटक के नेताओं का अपमान, कांग्रेस की पुरानी संस्कृति का हिस्सा है। जिस किसी से भी कांग्रेस के परिवार विशेष को दिक्कत होने लगती है, उसकी कांग्रेस में बेइज्जती शुरू कर दी जाती है। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस परिवार के आगे एस. निजलिंगप्पा और वीरेंद्र पाटिल जी जैसे नेताओं का अपमान कैसा किया गया। कर्नाटक के सभी लोग यह जानते हैं। अब एक बार फिर कांग्रेस परिवार के आगे, कर्नाटक के एक और नेता मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान किया गया है। इसलिए कांग्रेस जैसे दलों से कर्नाटक के लोगों को भी सतर्क रहना है।वो कह रहे हैं- मोदी तेरी कब्र खुदेगी, देश कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा
संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग इतने निराश हो गए हैं कि अब तो वे सोचते हैं कि जब तक मोदी जिंदा है उनकी दाल गलने वाली नहीं है। इसलिए सारे आजकल नारे लगाकर कह रहे हैं मर जा मोदी। वो लोग कह रहे हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी…मोदी तेरी कब्र खुदेगी। लेकिन देश कह रहा है…मोदी तेरा कमल खिलेगा..मोदी तेरा कमल खिलेगा। क्योंकि जब सच्ची नीयत के साथ काम होता है तो सही विकास होता है। डबल इंजन सरकार की नीयत भी सच्ची है और विकास की निष्ठा भी पक्की है। इसलिए हमें इस विश्वास को बनाए रखना है। देश के विकास को गति देने के लिए हमें यूं हीं आगे बढ़ना है, सबका प्रयास से ही हम देश को विकसित बनाने के सपने को पूरा कर पाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने येदुरप्पा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं और शिवमोगा में भी एक जनसभा को संबोधित किया।

 

 

 

Leave a Reply