Home चुनावी हलचल इसलिए ही तो लोग कहते हैं…मोदी जो गारंटी देता है, वो गारंटी...

इसलिए ही तो लोग कहते हैं…मोदी जो गारंटी देता है, वो गारंटी पूरी होने की गारंटी होती है- प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 24 मई, 2024 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 4 दशक तक फौजी परिवारों को वन रैंक वन पेंशन के लिए तरसाया। 500 करोड़ रुपए का टोकन डालकर कह दिया कि ओआरओपी लाएंगे। ये हमारी फौज के साथ मजाक था। क्योंकि 500 करोड़ रुपए में ओआरओपी संभव ही नहीं था। ये मोदी है जिसने आ करके ओआरओपी लागू किया। मोदी ने ओआरओपी के लगभग सवा लाख करोड़ रुपए पूर्व फौजियों को दे चुके हैं। इसलिए ही तो लोग कहते हैं…मोदी जो गारंटी देता है, वो गारंटी पूरी होने की गारंटी होती है।

शिमला की इस रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल। सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से खूब झूठ बोला। इन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में ये होगा, वो होगा। लेकिन पहली कैबिनेट में कुछ भी नहीं हुआ, बल्कि कैबिनेट ही टूट-फूट गई। दिल्ली के जिस शाही परिवार ने हिमाचल को ये धोखा दिया, उसने फिर मुड़कर यहां अपनी शक्ल नहीं दिखाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा हुआ राज्य है। हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा। उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस है जिसने भारत के सीमावर्ती इलाकों को अपने हाल पर छोड़ दिया था। जब बॉर्डर स्टेट में सड़क बनाने की बात आती थी, तो कांग्रेस के हाथ-पांव फूल जाते थे। कांग्रेस डर जाती थी कि अगर सड़क बनाई तो उसी सड़क से दुश्मन भीतर आ जाएगा। ऐसी डरपोक सोच मोदी के मिजाज के साथ मेल नहीं खाती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी। लेकिन मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया से भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर मारा।

शिमला की रैली में उन्होंने कहा कि हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना हौसला बुलंद रखना सिखाया है। हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना सिर गर्व से ऊंचा रखना सिखाया है। मैं मां भारती का अपमान नहीं सह सकता। लेकिन कांग्रेस, मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती। कांग्रेस को भारत माता की जय कहने से दिक्कत है, कांग्रेस को वंदे मातरम् कहने से दिक्कत है। ऐसी कांग्रेस कभी हिमाचल का भला नहीं कर सकती।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन स्वार्थी है, अवसरवादी है। ये घोर सांप्रदायिक हैं। ये घोर जातिवादी हैं। ये घोर परिवारवादी हैं। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष तक कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं। उनको भी आरक्षण की जरूरत है, कांग्रेस ने इन समाज के बारे में कभी सोचा ही नहीं। मोदी ने आकर सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण किया और इस देश में कोई झगड़ा नहीं हुआ। इसके कारण आज हमारे समाज के लोगों को अलग-अलग स्थान पर अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की साजिश का ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल में सामने आया है। 2 दिन पहले ही वहां कलकत्ता हाई कोर्ट ने 77 मुस्लिम जातियों के आरक्षण को खत्म कर दिया। मुसलमानों की 77 जातियों को इंडी गठबंधन वालों ने ओबीसी बना दिया था और ओबीसी का हक उनको दे दिया था। ऐसा करके इंडी गठबंधन ने ओबीसी के हक पर डाका डाला और संविधान की धज्जियां उड़ा दी। अब कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के बाद इंडी गठबंधन वाले बौखलाए हुए हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री तो सीधे-सीधे कोर्ट के फैसले को मानने से भी इनकार कर रही हैं। इनके लिए संविधान और अदालतें कोई मायने नहीं रखती। इनका सबसे सगा अगर कोई है, तो वो इनका वोटबैंक है।

शिमला में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के साथी ने कहा है कि कांग्रेस के अंदर साज़िश चल रही है। अगर सत्ता में आए तो फिर से राम मंदिर में ताला लगा देंगे और रामलला को टेंट में रहने पर मजबूर कर देंगे।

Leave a Reply