Home चुनावी हलचल कांग्रेसी दिल्ली-हरियाणा में हाथ में झाड़ू लेकर घूम रहे हैं, लेकिन पंजाब...

कांग्रेसी दिल्ली-हरियाणा में हाथ में झाड़ू लेकर घूम रहे हैं, लेकिन पंजाब में कह रहे हैं कि ‘झाड़ूवाला’ चोर है- प्रधानमंत्री

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 18 मई को हरियाणा के अंबाला में कांग्रेस के साथ इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। यहां की विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं से, किसानों से, नौजवानों से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस को सिर्फ वोट से मतलब है। दिल्ली और हरियाणा में हाथ में झाड़ू लेकर घूम रहे हैं और पंजाब में कह रहे हैं कि झाड़ूवाला चोर है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास, हमारी सेनाओं को, फौजियों को धोखा देने का रहा है। देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारत की सेना में ही किया था। इस ट्रैक रिकॉर्ड को कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, हमेशा बनाए रखा। बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला। कांग्रेसी, भारत की सेनाओं को कमजोर बनाकर रखते थे ताकि विदेश से हथियार मंगाने के नाम पर मोटी कमाई कर सकें। मैंने भारत की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरु किया। आज सेना को मेड इन इंडिया हथियार मिल रहे हैं। जो भारत कभी दूसरे देशों से हथियार मंगाता था, वो अब दूसरे देशों को हथियार बेच रहा है।

अंबाला में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो पाकिस्तान 70 वर्षों से भारत को परेशान कर रहा था, जिसके हाथ में बम का गोला रहता था, आज उसके हाथ में भीख का कटोरा है। जब धाकड़ सरकार होती है, तो ऐसे ही दुश्मन कांपता है।

उन्होंने कहा कि 4 जून में अब सिर्फ 17 दिन बचे है। चार चरणों के चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सभी साथी चारों खाने चित्त हो चुके हैं। इंडी गठबंधन वालों ने देश के खिलाफ जो भी दांव-पेंच चले थे, उन्हें चुनाव के मैदान में जनता-जनार्दन ने खुद पटखनी दे दी है। हरियाणा तो वो राज्य है, जिसकी रगों में देशभक्ति है। देशविरोधी ताकतों केा ​हरियाणा अच्छी तरह जानता है, पहचानता है।

अंबाला की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी विकसित भारत का संकल्प लेकर निकला है और विकसित भारत के 4 स्तंभ हैं- गरीब, युवा, महिलाएं और किसान। मोदी इन्हें मजबूत कर रहा है ताकि भारत मजबूत हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों का कल्याण मोदी की प्राथमिकता है। कांग्रेस के जमाने में 2014 से पहले 10 साल में देश के किसानों से सिर्फ 7.5 लाख करोड़ रुपए का अनाज एमएसपी पर खरीदा गया था। हमने पिछले 10 साल में 20 लाख करोड़ रुपए का अनाज किसानों से एमएसपी पर खरीदा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के सामने भारत सुपरफूड लेकर गया है। भारत में ग्लोबली पोषक आहार हब बनने की ताकत है। जो ज्वार बाजरा जैसा मोटा अनाज हरियाणा का किसान उगाता है उसे मोदी दुनिया तक पहुंचाना चाहता है। इस मोटे अनाज को हमने श्रीअन्न नाम दिया है।

Leave a Reply