Home नरेंद्र मोदी विशेष कांग्रेस ‘दिल’वाली नहीं ‘डील’वाली’ पार्टी है: प्रधानमंत्री मोदी

कांग्रेस ‘दिल’वाली नहीं ‘डील’वाली’ पार्टी है: प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धुंआधार प्रचार जारी है। प्रधानमंत्री ने आज चित्रदुर्ग, रायचुर, जमाखांडी और हुबली में चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इन रैलियों में उन्होंने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपका वेलफेयर नहीं सोचती है इसलिए उनके फेयरवेल का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री अपने सूटकेस में कैरेक्टर सर्टिफिकेट रेडी रखते हैं। उनके किसी मंत्री पर आरोप लगे तो अपने सूटकेस से उसे सर्टिफिकेट निकालकर दे देते हैं। कांग्रेस के नेताओं के नाम के आगे-पीछे कई नाम लग जाते हैं, लेकिन चित्रदुर्ग में पहली बार सुना कि एक मंत्री के नाम के आगे डील लगा है। यानी जब तक डील नहीं होती ये दिल से काम नहीं करते। कांग्रेस दिलवाली नहीं डीलवाली पार्टी है।

कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा विकास को समर्पित है और कांग्रेस विकास के विरोध में है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ-सबका विकास सोचती है और कांग्रेस एक परिवार के लिए सबकुछ करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ है तो कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को समर्थन देती है। कांग्रेस बांटो और राज करो वाली पार्टी है। भाजपा किसानों के लिए काम करने वाली पार्टी है वहीं कांग्रेस झूठे वादे करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में हर जगह से कांग्रेस चली गई है, अब कर्नाटक से भी इसका सफाया होना चाहिए।

कर्नाटक में सो रही है सरकार
पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की सरकार और मुख्यमंत्री सो रहे हैं। रायचूर में कोयले से 1 गीगावाट बिजली पैदा होती है, हम सूर्य की शक्ति से सौ गुना बिजली पैदा करने की सोच रहे हैं। केंद्र सरकार ने एलईडी बल्ब का अभियान चलाया, इससे हर महीने लोगों के पैसे बचते हैं। सोनिया गांधी की सरकार में एलईडी बल्ब 350 रुपये में बिकता था, मोदी की सरकार आ गई तो 40-50 रुपये में मिल रहा है।

खनन माफियाओं का बोलबाला
प्रधानमंत्री ने कहा कि खनन माफिया कर्नाटक राज्य को नोच रहे हैं। राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर ऐसे लोगों से मुक्ति दिलाई जाएगी। केंद्र सरकार ने खनन के लिए कानून बदला है, सरकार खनन से होने वाली कमाई को वहां के लोगों पर खर्च करना जरूरी कर दिया है। कर्नाटक सरकार के पास इस मद में आपके हक के 900 करोड़ रुपये हैं, लेकिन निकम्मी सरकार ने केवल 35 लाख खर्च किए हैं।

हमेशा झूठ बोलती है कांग्रेस
प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस का नया मंत्र है- झूठ बोलो, जहां बोल सकते हो, जितना बोल सकते हो झूठ बोलो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक अधिकार देने के लिए कोई काम नहीं किया। दलित, ओबीसी, आदिवासी की विरोधी कांग्रेस ने इससे जुड़े विधेयक को राज्यसभा में इसे पारित नहीं होने दिया।

दलित, आदिवासियों की हितैषी है भाजपा
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद दलितों और आदिवासियों का अपमान करने वाले कानून को और कड़ा बनाया गया है। भाजपा ने पहला मौका मिलते ही अटल जी के समय में बिना जाति, धर्म देखते हुए महान वैज्ञानिक अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया। दूसरी बार मोदी को वोट मिला, हमारे पास बहुमत था। हमने गरीब दलित परिवार में पैदा हुए रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनाया। जमाखंडी की जनसभा में श्री मोदी ने कहा कि एक दलित मां का बेटा राष्‍ट्रपति बना है लेकिन इतने महीने बीतने के बाद भी सोनिया गांधी को उनसे मिलने की फुर्सत नहीं है। वहीं उनके बेटे राहुल गांधी सात महीने बाद ज्ञापन देने के लिए राष्‍ट्रपति के पास पहुंचे।

कांग्रेस ने किया बाबासाहेब का अपमान
उन्होंने कहा कि हजारों योजनाएं, हजारों मकानों, कई जमीनों एक ही परिवार का कब्जा है। बाबासाहेब का स्मारक बनाने के लिए कभी कांग्रेस आगे नहीं आई। केंद्र सरकार ने बाबा साहब के पंचतीर्थ पर काम किया है। बाबासाहेब को भी कांग्रेस ने अपमानित किया। कांग्रेस ने कभी भी उन्हें स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस के समय में एक ही परिवार के लिए भारत रत्न आरक्षित था। उनके महापरिनिर्वाण के बाद भी उन्हें यह सम्मान नहीं मिला। जब दिल्ली में अटल जी की सरकार बनी, तब जाकर बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, इसी तरह देश भर में कर्नाटक का डंका बजाने के लिए बीजेपी को जिताइए। स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित कर्नाटक के लिए भाजपा की सरकार आवश्यक है।

Leave a Reply