Home समाचार राहुल गांधी के माता वैष्णो देवी दर्शन पर लोगों का तंज, मजारों...

राहुल गांधी के माता वैष्णो देवी दर्शन पर लोगों का तंज, मजारों पर नजर आने वालों को मंदिर-मंदिर घूमना पड़ रहा है, मोदी है तो मुमकिन है

SHARE

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 9 सितंबर, 2021 को जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने 14 किलमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर माता वैष्णो देवी का दर्शन किया। राहुल ने यहां आरती में भी हिस्सा लिया। माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी और आरती पुजारी ने मंत्रोच्चारण कर राहुल गांधी को आशीर्वाद स्वरूप माता की चुनरी भी भेंट की। लेकिन राहुल गांधी की यह यात्रा सोशल मीडिया पर लोगों के मनोरंजन और तंज का मुद्दा बन गई। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने जहां राहुल गांधी को उनके पुराने बयान याद दिलाए, वहीं चुनाव का बिगुल बजने से पहले मंदिर दौरों को लेकर सवाल किया। कुछ यूजर्स ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं द्वारा हिन्दू देवी-देवाताओं के प्रति आस्था दिखाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। एक यूजर ने लिखा, “पहले जो सिर्फ मस्जिद-मजारों पर ही नजर आते थे उन्हें अब हर चुनाव से पहले हिंदुओं को रिझाने के लिए मंदिर-मंदिर घूमना पड़ रहा है। मोदी है तो मुमकिन है।”

लेहरीलाल नाम के यूजर ने लिखा, “मोदी और योगी जी ने सब कुछ बदलकर रख दिया है। राहुल गांधी माता वैष्णव देवी के दर्शन को गए हैं, प्रियंका गांधी अयोध्या जा रही हैं, मायावती अपने मंच से हर हर महादेव का नारा लगा रही हैं और टीपू सुल्तान के चहक अखिलेश यादव मथुरा में मंदिर बनाने की घोषणा कर रहे हैं। हमारा वोट सार्थक हुआ।”

राहुल गांधी ने एक बार कहा था कि मंदिर जाने वाले लोग लड़कियां छेड़ने जाते हैं। इस बात की याद दिलाते हुए जीतू पाल नाम के एक यूजर ने सवाल किया, “राहुल जी कहते थे मंदिरों में तो लोग लड़की छेड़ने जाते हैं। अब क्या राहुल जी आपने भी लड़की छेड़ी या नहीं।” एक अन्य ने लिखा, “मंदिर में लोग लड़कियां छेड़ने जाते है यह बयान देने वाला जनेऊ धारी फर्जी ब्राह्मण आज मंदिर घूम रहा है। यह आदमी स्वार्थ के लिए कोई भी रोल कर लेता है।” 

 

 

Leave a Reply