किसान आंदोलन में ग्लोबल अजेंडा के पर्दाफाश होने के बाद सोशल मीडिया पर पॉप सिंगर रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और पॉर्न स्टार मिया खलीफा की चर्चा हो रही है। इसी क्रम में किसान आंदोलन पर ट्वीट करते हुए पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने लिखा कि मानवाधिकारों का हनन रहा है और दिल्ली के चारों ओर इंटरनेट काट दिया गया है।
What in the human rights violations is going on?! They cut the internet around New Delhi?! #FarmersProtest pic.twitter.com/a5ml1P2ikU
— Mia K. (@miakhalifa) February 3, 2021
इस ट्वीट के बाद से मिया खलीफा इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हर चैनल पर मिया खलीफा के बारे में चर्चा हो रही है। इसी सिलसिले में रिपब्लिक भारत पर एक डिबेट में अर्नब गोस्वामी ने पूछा कि कौन है मिया खलीफा? इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बताया जाता है कि मिया खलीफा एक बहुत बड़ी किसान है, और इनकी सारी खेती इंटरनेट पर चलती है। उन्होंने आगे कहा कि जब दिल्ली में इंटरनेट कट गया तो उन्हें दर्द हुआ कि अब मेरी खेती कैसी होगी।
Arnab Q: यह Mia Khalifa कौन हैं?
Gaurav Bhatia A: @miakhalifa बहुत बड़ी किसान हैं और इंटरनेट पर खेती करती हैं
??????#IndiaAgainstPropoganda#IndiaStandsTogether#RihannaFarmer#MiaKhalifaFarmer pic.twitter.com/aSrivOoMZ1— Gaurav Bhatia गौरव भाटिया ?? (@gauravbh) February 4, 2021
मिया खलीफा का जन्म 10 फरवरी 1993 में बेरुत, लेबनान में हुआ। अब अमेरिका में रहती हैं। मिया खलीफा 21 साल की उम्र में पोर्न इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन गई थीं। मिया खलीफा ने 2014 में पॉर्न फिल्मों में एक्टिंग शुरू की थी और 2 महीने में ही सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पॉर्न अभिनेत्री बन गईं।