Home पोल खोल सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी मिलते ही महेश भट्ट ने...

सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी मिलते ही महेश भट्ट ने HT में छवपाया प्रमोशनल लेख, आखिर क्यों?

SHARE

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई जांच की मंजूरी मिलने के अगले दिन ही अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स में महेश भट्ट के बारे में एक लेख प्रकाशित हुआ। हिंदुस्तान टाइम्स अखबार ने इस लेख को ब्रांड स्टोरीज पोस्ट के तहत प्रकाशित किया है। इसमें आप भी पैसा देकर अपने प्रमोशन के लिए कोई लेख छपवा सकते हैं। इसलिए यह साफ है कि महेश भट्ट के बारे में अच्छा-अच्छा दिखाने- बताने वाले इस लेख के लिए पैसा दिया गया है। 

Mahesh Bhatt has given wings to many young dreams in Bollywood (महेश भट्ट ने बॉलीवुड में कई युवा सपनों को पंख दिए हैं) टाइटल वाले इस लेख में उनका दिल खोलकर प्रमोशन किया गया है। वैसे अब ये आर्टिकल डिलीट है और इस लिंक को क्लिक करने पर error 404 लिखा आता है। लेकिन ट्विटर पर इसके ट्वीट का स्क्रीनशॉट मौजूद है।

सुशांत सिंह मामले में सीबीआई जांच को मंजूरी मिलने के बाद महेश भट्ट के बारे में इस लेख को लेकर लोग हैरानी भी जाहिर कर रहे हैं।

सवाल उठता है कि आखिर महेश भट्ट को इस प्रमोशनल पोस्ट की जरूरत क्यों पड़ी? आखिर बॉलीवुड के इस पुराने फिल्मकार को अपनी छवि बनाने के लिए पैसे क्यों खर्च पड़ रहे हैं?

असल में इसका एक प्रमुख कारण बताया जा रहा है सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ महेश भट्ट की करीबी। विभिन्न चैनलों पर दिखाये जा रहे खबरों के अनुसार सुशांत की मौत की जांच के दौरान रिया की महेश भट्ट से नजदीकियों के तथ्य भी सामने आए हैं। रिया की कॉल डिटेल रिकॉर्ड से इसका खुलासा हुआ है कि रिया चक्रवर्ती ने 8 जून से 13 जून के बीच महेश भट्ट से कई बार बात की। कॉल डिटेल से यह भी खुलासा हुआ कि रिया सुशांत के गैरहाजिरी में महेश भट्ट से घंटों बातें किया करती थी। इससे रिया और महेश भट्ट के बीच संबंधों पर कई तरह की चर्चा होने लगी। इसी बीच रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। इन तस्वीरों में रिया के साथ महेश भट्ट नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में रिया और महेश भट्ट जिस तरह से करीब दिख रहे हैं उसपर लोग सवाल कर रहे हैं।

रिया-महेश भट्ट की तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर दोनों का पुराना वीडियो भी वायरल होने लगा। इस वीडियो में रिया सुशांत के साथ नही बल्कि महेश भट्ट के साथ रोमांटिक अंदाज में खड़े नजर आ रही हैं। रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का ये रोमांटिक वीडियो अब काफी चर्चा में है।

 

View this post on Instagram

 

What are you’re views on this?

A post shared by Bollywood 1M? (@lnbollywood) on

 

View this post on Instagram

 

???

A post shared by Bollywood 1M? (@lnbollywood) on

पत्रिका के अनुसार जो चीज इस वीडियो में खटकती है वो ये है कि महेश भट्ट रिया को बहुत अजीब ढंग से पकड़े हुए हैं। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग महेश भट्ट की तस्वीरें वायरल होने पर e24bollywood लिखता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है ?

इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म को लेकर जारी विवाद के बाद महेश भट्ट का नाम सुर्खियों में है। महेश भट्ट अपनी नई फिल्म सड़क-2 नेपोटिज्म से भरा हुआ है। नेपोटिज्म का हाल यह है कि इस फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं। नेपोमीटर में फिल्म ‘सड़क 2’ को नेपोटिज्म के पैमाने पर 98 प्रतिशत नेपोटिस्टिक फिल्म ठहराया गया है। संजय दत्त सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे हैं। आदित्य रॉय कपूर फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के भाई हैं। आलिया भट्ट और पूजा भट्ट खुद महेश भट्ट की बेटी हैं। फिल्म से महेश भट्ट के भाई मुकेश भट्ट भी जुड़े हुए हैं। महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट सिनेमाटोग्राफर थे। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म के खिलाफ अभियान चला रहा है और यह फिल्म यूट्यूब पर दुनिया की दूसरी सबसे डिस्लाइक फिल्म बन चुकी है।

Leave a Reply