Home समाचार खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, प्रधानमंत्री...

खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, प्रधानमंत्री मोदी ने की घोषणा

SHARE

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब हॉकी के महान खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश के जरिए यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!

एक अन्य ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

Leave a Reply