दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ‘झूठ’ का पर्याय बन चुके हैं। उन्होंने सार्वजनिक मंच से बार-बार झूठ बोलकर दिल्ली की जनता का भरोसा तोड़ा है। आज सीएम केजरीवाल की विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शिक्षा को लेकर जिस तरह बेशर्मी के साथ झूठ बोल रहे हैं, वो किसी मुख्यमंत्री के लिए शोभा नहीं देती है। न्यूज-18 इंडिया के ‘चौपाल’ कार्यक्रम को सीएम केजरीवाल ने एक राजनीतिक मंच बना दिया और प्रधानमंत्री मोदी पर उनकी शिक्षा को लेकर एक बार फिर झूठ बोला। इसके बाद चैनल ने ही प्रधानमंत्री मोदी के पुराने बयान का वीडियो क्लीप जारी कर केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। इससे केजरीवाल की खूब फज़ीहत हो रही है।
सचाई का बोलबाला केजरीवाल का मुंह काला। pic.twitter.com/D1ZxAPyMQy
— Anoop Kotwal🇮🇳 (@NationFirst78) March 21, 2023
दरअसल न्यूज-18 इंडिया के चौपाल कार्यक्रम में चैनल के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी से बात करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेशर्मी की सारी हदें पर कर दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर व्यक्तिगत हमला करते हुए एक वीडियो का जिक्र किया, जिसमें राजीव शुक्ला प्रधानमंत्री मोदी से उनकी शिक्षा के बारे में सवाल कर रहे हैं। केजरीवाल ने पीएम मोदी के इंटरव्यू की अधूरी कहानी सुनाते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हाईस्कूल से आगे नहीं गए। उन्होंने एक भाषण में कहा था कि मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं। पढ़ाई लिखाई जरूरी नहीं है।” किशोर अजवाणी ने केजरीवाल के इस बयान पर आपत्ति जताई। इसके बावजूद केजरीवाल ने अजवाणी को वीडियो चलाने की चुनौती दी। इसके बाद न्यूज-18 इंडिया ने वीडियो जारी कर केजरीवाल को करारा जवाब दिया। साथ ही चैनल ने केजरीवाल पर अपने मंच का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
देखिए केजरीवाल के बेशर्म झूठ का पर्दाफाश
न्यूज-18 इंडिया ने जिस तरह केजरीवाल के झूठ की हवा निकाली, उससे सोशल मीडिया पर केजरीवाल की खूब फजीहत हो रही है। यूजर्स का कहना है कि चैनल ने ‘चौपाल’ कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल को पहले बुलाया, उन्हें बोलने का मौका दिया, लेकिन बाद में जलील कर दिया। चैनल ने सच दिखाकर केजरीवाल के गाल पर जोरदार थप्पड़ मारा है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल कितना बेशर्म आदमी है। नेशनल टीवी पर बैठकर झूठी कहानी सुना रहा था। एंकर के टोकने पर भी चुप नहीं हुआ। लेकिन अब न्यूज़ 18 चैनल खुद केजरीवाल को जलील कर रहा है।
कितना बेशर्म आदमी है ये @ArvindKejriwal
नेशनल टीवी पर बैठकर झूठी कहानी सुना रहा था एंकर के टोकने पर भी चुप नहीं हुआ।
लेकिन अब न्यूज़ 18 चैनल खुद केजरीवाल को जलील कर रहा है। pic.twitter.com/RQLfAx1Ds3
— Dheeraj Pradhan (@DheerajChonnker) March 21, 2023
अरविंद केजरीवाल जी आप अपनी झूठी राजनीति के लिए सारी हदें पार कर चुके हो।
‘चौपाल’ कार्यक्रम में आपके झूठ का पर्दाफाश खुद न्यूज चैनल ने कर दिया है। @News18India pic.twitter.com/v1WxAf8ptf
— Varun Dhiman 🇮🇳 वरुण धीमान 🚩 (@varundhimans) March 21, 2023
भारतीय राजनीती का केंसर है यह केजरीवाल…
देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ झूठ फैलाते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया.. pic.twitter.com/9LM1eeh1ni— Dinessh Rajpurohit (@DinesshSuratBJP) March 21, 2023
स्वांग रचाता है वही,जिसके मन में चोर
सत्य मौन रहता सदा,झूठ मचाता शोर।।मैंने लगभग एक दशक पूर्व ही @ArvindKejriwal जी के बारे में कहा था कि यह व्यक्ति सदी का सबसे झूठा इंसान है।
ये बात 100% सच है।
केजरीवाल जी, किस पत्रकार ने आप से यह कहा था? बताइए,वरना माफ़ी मांगिए!@BJP4India https://t.co/vgsAcOaHRT
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) March 21, 2023
अरविंद केजरीवाल नाम का आदमी झूठ की दुकान खोलकर बैठा हुआ है।
चौपाल कार्यक्रम में केजरीवाल द्वारा खुलेआम झूठ बोला जिसका पर्दाफाश न्यूज चैनल ने कर दिया है। pic.twitter.com/CRXXc160mg
— Sunil Yadav (@SunilYadavBJP) March 21, 2023