आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के विवादित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा है। दिल्ली के पूर्व मंत्री मिश्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि ये लोग पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता हैं जो कि पराली जलाकर प्रदूषण कर रहे हैं।
Watch how Kejriwal playing with Delhi. AAP leader in Punjab assembly burning paddy stubble and here @ArvindKejriwal doing drama of seeking appointment with @capt_amarinder . इनसे भी बात नहीं हो पा रही क्या? pic.twitter.com/ghiJxuNMK8
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 8, 2017
पंजाब में AAP के 20 MLAs है। ये अगर चाहे तो पराली जलाने पर रोक लगा सकते है। पंजाब की विधानसभा में कानून ला सकते है।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 9, 2017
भाई @SukhpalKhaira जी, आपको वाहे गुरु का वास्ता, सच बताना, क्या @ArvindKejriwal ने एक बार भी आपको कॉल करने पराली जलाने से मना किया? क्या उन्होंने कहा कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, आप दिल्ली वालों का दम घोंट रहे हो?
वाहे गुरु का वास्ता, जवाब जरूर देना।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 9, 2017
इसके बाद कपिल मिश्रा ने कहा है कि दिल्ली के लोग प्रदूषण से बेहाल हैं जबकि मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर में 7 एयर प्यूरिफायर लगे हैं और वे घर में आराम से बैठे हैं।
Sir @ArvindKejriwal , you have seven air purifiers installed at CM house. Think about Aam Aadmi?
कम से कम मीडिया के सामने तो आइए । #Smog #DelhiSmog #smogindelhi
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 8, 2017
कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि एक साल पहले 28 अक्टूबर, 2016 को फैसला लिया गया था कि विशाल एयर प्यूरिफायर लगवाए जाएंगे, 5 विशाल एयर प्यूरिफायर लगवाने का काम एक महीने में पूरा हो सकता था।
एक साल पहले 28 अक्टूबर 2016 को निर्णय हुआ था विशाल एयर प्यूरीफायर लगवाने का। 5 विशाल एयर प्यूरीफायर लगाने का काम एक महीने में ही सकता है।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 9, 2017
उन्होंने यह भी ट्वीट किया है कि दिल्ली में जरूरतमंदो को मास्क बांटे जा सकते हैं, झुग्गियों, अनधिकृत कॉलोनियों और रैन बसेरों में एयर प्यूरिफायर और मास्क का इंतजाम होना चाहिए।
जरूरतमंदों को मास्क डिस्ट्रीब्यूट किये जा सकते है। झुग्गी बस्ती, अनधिकृत कॉलोनियों व रैन बसेरों में एयर प्यूरिफायर व मास्क का इंतजाम किया जा सकता है।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 9, 2017
इसके साथ ही कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कई ट्वीट किए हैं-
इन तीनों लाचारों को ढूंढने में मदद कीजिये दोस्तों, कल सुबह से गायब है। इन्हें #Smog #smogindelhi पर एक्शन लेना था। दिखाई ही नहीं दिए कल से। Pls RT and share … pic.twitter.com/sXzROIWgBm
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 8, 2017
12 नवंबर से #smog साफ होगा और 13 नवंबर से odd-even शुरू होगा।
इस बन्दे की डिग्री चेक करवाओ यार …
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 9, 2017
अभी कुछ दिन पहले CM ने कहा था कि मेट्रो के किराए कम करने के लिए 1500 करोड़ रुपये प्रति वर्ष देने को तैयार है – इन 1500 करोड़ रुपये से 3000 luxury बसें खरीदी जा सकती है।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 9, 2017
इस 1500 करोड़ रुपये से सरकार चाहे तो 7500 smog free टावर सारे शहर में लगाये जा सकते हैं।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 9, 2017