Home समाचार किसान के भेष में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने...

किसान के भेष में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने किया उपद्रव, लाल किले पर तिरंगे का अपमान के साथ पुलिस पर किया हमला

SHARE

पहले से कहा जा रहा है कि यह किसान आंदोलन नहीं है, बल्कि राजनीतिक आंदोलन है। किसानों की आड़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही हैं। दिल्ली में हुए उपद्रव में भी दोनों ही पार्टियों के समर्थक शामिल थे, जिन्होंने जमकर तांडव किया। कांग्रेस और आम आदमी के फर्जी किसानों ने न सिर्फ तिरंगे का अपमान किया, बल्कि पुलिस पर भी हमला किया। 

सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा गया है ‘राज करेगा खालसा लाल किला फतह’। जिस फेसबुक आईडी से इसे पोस्ट किया है उसका नाम अमरिक मिक्की है। अमरिक सिंह आम आदमी पार्टी का समर्थक है और पार्टी से भी जुड़ा हुआ है। अमरिक ने दीपावली के अवसर पर तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए पोस्टर भी लगवाए थे।

दिल्ली में किसान प्रदर्शन कर रहे है, उसमें कांग्रेस के समर्थक भी शामिल है। कई जगहों पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ, जिनमें कांग्रेस के समर्थक भी हाथों में पार्टी का झंडा लिए पुलिस पर हमले कर रहे थे। कांग्रेस अपने समर्थकों को किसानों के भेष में भेजकर उपद्रव करना चाहती है, ताकि पुलिस उपद्रवियों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी करे, जिसमें लोग मारे जाए और उसे लाशों पर सियासत करने का मौका मिले। कांग्रेस की योजना अपने राजनीतिक फायदे के लिए हिंसा को और भड़काने की है। 

Leave a Reply