Home समाचार कर्नाटक की विजय असामान्य है, अभूतपूर्व है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

कर्नाटक की विजय असामान्य है, अभूतपूर्व है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

SHARE

“कर्नाटक की विजय असामान्य है, अभूतपूर्व है। इसके लिए मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभार व्यक्त करता हूं।” ये बातें प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक चुनाव में आए परिणाम के बाद मंगलवार की शाम भाजपा मुख्यालय पर कहीं। पीएम मोदी यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भाजपा कर्नाटक की विकास यात्रा को किसी को रौंदने नहीं देगी। यह जीत इस मायने में महत्वपूर्ण है कि ऐसी छवि बना दी गयी थी कि भाजपा उत्तर भारत की पार्टी है, हिंदी भाषी क्षेत्र की पार्टी है। अब न गुजरात हिंदी भाषी है, न असम, न गोवा, न पूर्वोत्तर का ही कोई क्षेत्र हिंदी भाषी है, लेकिन लोगों में यह धारणा बनाने का प्रयास किया गया, एक झूठ फैलाया गया।

पीएम मोदी ने कहा, ‘इस प्रकार की विकृत सोचवाले लोगों को कर्नाटक की जनता ने झटका दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुस्तान के हर क्षेत्र के लोगों और उनकी समस्याओं को सुलझाने के प्रति समर्पित पार्टी है, एक भारत, श्रेष्ठ भारत को समर्पित पार्टी है। कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा कहीं भी पीछे नहीं रहेगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत काशी में हुए दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करके की।

Leave a Reply