Home समाचार हाथरस में आम आदमी पार्टी की नौटंकी शुरू, पहले स्याही फेंकी गई...

हाथरस में आम आदमी पार्टी की नौटंकी शुरू, पहले स्याही फेंकी गई और फिर पुलिस के साथ मारपीट

SHARE

उत्तर प्रदेश के हाथरस मामले पर विपक्षी दलों की राजनीति जोरों पर है। रोज किसी ना किसी पार्टी के नेता हाथरस पहुंच रहे हैं। लगे हाथ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी अपनी नौटंकी शुरू कर दी। सोमवार दोपहर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी हाथरस के बूलगढ़ी गांव पहुंचे। गांव से निकलते ही एक व्यक्ति ने पीएफआई के दलालों वापस जाओ का नारा लगाते हुए संजय सिंह पर स्याही फेंक दी। कुछ लोग संजय सिंह वापस जाओ… वापस जाओ के नारे लगाने लगे। इसके बाद आप कार्यकर्ताओ ने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। फिर आप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प होने लगी, जिसके बाद पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।

Leave a Reply