Home समाचार बीएसपी के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी ने बीजेपी नेता शाजिया इल्मी...

बीएसपी के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी ने बीजेपी नेता शाजिया इल्मी के साथ की बदसलूकी, वसंत कुंज थाने में FIR दर्ज

SHARE

दिल्ली बीजेपी की उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी ने पूर्व बीएसपी सांसद अकबर अहमद उर्फ डंपी पर दुर्व्यवहार और अपमानित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने डंपी के खिलाफ दिल्ली के वसंत कुंज थाने में FIR दर्ज कराई है। शाजिया ने अपनी शिकायत में बताया है कि 5 फरवरी को वसंत कुंज के कीमों एस्टेट में उन्हें डिनर पर आमंत्रित किया गया था, जहां कई राजदूत भी पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व बीएसपी सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं।

शाजिया इल्मी के मुताबिक, वो वसंत कुंज इलाके में परिचित चेतन सेठ के यहां डिनर पर गई थीं। वहीं पर पूर्व बीएसपी सांसद अकबर अहमद ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। शाजिया ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि डिनर पार्टी में रात साढ़े नौ बजे के करीब कृषि कानूनों और भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच व्यापार संभावनाओं पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान अकबर अहमद ने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। चेतन सेठ और उनके परिवार ने भी अकबर अहमद को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वो लगातार अपमानित करते रहे। 

शाजिया ने पुलिस को बताया कि जब डिनर के लिए बैठीं, तब भी अहमद उन पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। हालांकि, रात 11 बजे के आसपास पूर्व सांसद जुबानी तौर पर आक्रामक हो गए और दूसरी टेबल पर बैठकर चिल्लाने लगे। वे इस अपमान के बाद रोने लगीं और आसपास बैठे विदेशी अधिकारी भी इस घटना से चकित थे। वह अपने घर के लिए रवाना हुई और बाद में सीआर पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शाजिया इल्मी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि अकबर अहमद डंपी ने उनके खिलाफ सेक्सयुल रिमार्क भी किए।

गौरतलब है कि अकबर अहद डंपी एक बाहुबली हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 74 वर्षीय अकबर अहमद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। पहले वे 1998 में और दूसरी बार 2008 में सांसद चुने गए थे। शाजिया के आरोपों के बाद अकबर अहमद डंपी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply