Home समाचार पीएम मोदी की अध्यक्षता में भारत के साथ पांच मध्य एशियाई देशों...

पीएम मोदी की अध्यक्षता में भारत के साथ पांच मध्य एशियाई देशों का शिखर सम्मेलन शुरू

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यानि बृहस्पतिवार को पहले भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। भारत ने इसकी मेजवानी की हैं। इस वर्चुअल सम्मेलन में कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति ने हिस्सा लिया। इस शिखर सम्मेलन का पहला सत्र सभी देशों के शासनाध्यक्ष के ओपनिंग रिमार्क्स के साथ शूरू हुआ। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत और मध्य-एशियाई देशों के राजनयिक संबंधों ने 30 सार्थक वर्ष पूरे कर लिए हैं।  पिछले तीन दशकों में हमारे सहयोग ने कई सफलताएं हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि अब इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर, हमें आने वाले सालों के लिए भी एक महत्वकांक्षी विजन परिभाषित करना चाहिए। क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए हम सभी की चिंताएं और उद्देश्य एक समान हैं। अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसके संदर्भ में आपसी सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता और महत्वपूर्ण हो गया है। भारत का इरादा मध्य-एशिया में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाना है। हाल  ही में चीन ने इस क्षेत्र को मदद के रूप में 500 मिलियन डॉलर की सहायता राशि दी है. अभी तक, भारत-मध्य एशिया वार्ता में विदेश मंत्रियों के स्तर पर पांच देशों के साथ भारत का बैठक तंत्र चलता रहा है। इसके अलावा, सभी पांच मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों ने नवंबर 2021 में अफगानिस्तान पर दिल्ली क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता में भाग लिया था।

Leave a Reply