Home समाचार मोदी सरकार का किसानों को एक और बड़ा तोहफा, अब उनकी ही...

मोदी सरकार का किसानों को एक और बड़ा तोहफा, अब उनकी ही भाषा में सही समय पर सही जानकारी देने के लिए लॉन्च किया ‘किसान सारथी’

SHARE

मोदी सरकार देश के किसानों की आय दोगुनी करने और उनकी समृद्धि के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इसी क्रम में मोदी सरकार ने एक और बड़ा और सकारात्मक कदम उठाया है। देश के किसानों को उनकी अपनी आसान भाषा में सही समय पर सही जानकारी देने के लिए नई पहल की है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार यानि 16 जुलाई, 2021 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 93वें स्थापना दिवस के अवसर पर डिजिटल प्लेटफार्म ‘किसान सारथी’ लॉन्च किया। तकनीक के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में किसानों तक पहुंचने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में ‘किसान सारथी’ एक नई शुरुआत है।

अब किसान इस डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़कर नई-नई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। इसके माध्यम से किसान सीधे तौर पर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के वैज्ञानिकों से जुड़कर कृषि और संबद्ध क्षेत्रों पर व्यक्तिगत सलाह प्राप्त कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि ‘किसान सारथी’ पहल न केवल किसानों की विशिष्ट सूचना आवश्यकताओं को पूरा करने में बल्कि आईसीएआर की कृषि विस्तार, शिक्षा और अनुसंधान गतिविधियों में भी अत्यधिक मूल्यवान होगी। आज किसान कल्याण मंत्रालय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय जैसे कई मंत्रालय मिलकर किसानों की मदद कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि मोदी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उन्हें सबसे अधिक प्राथमिकता दे रही है।

किसान सारथी के फायदे

  • किसान अपनी भाषा में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे
  • कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से सीधे जुड़ सकेंगे
  • कृषि वैज्ञानिकों से फसल संबंधी सलाह ले सकेंगे
  • किसान खेती के नए-नए तरीके भी जान सकेंगे
  • किसान नई-नई तकनीकों के बारे में जान सकेंगे
  • फसल और सब्जियों को सही मूल्य पर बेच सकेंगे
  • उपज की सही कीमत की जानकारियां प्राप्त करेंगे
  • किसान-व्यापारी फसलों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे

कृषि सुधार से किसानों के जीवन में बदलाव

कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कृषि सुधार किसानों के जीवन में बदलाव लाने वाले हैं। अगर देशभर के किसान इन कृषि सुधारों का लाभ उठाते हैं तो उनके लिए भी क्रांतिकारी साबित होंगे और साथ ही साथ अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का योगदान बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की लागत कम करने, मृदा स्वास्थ्य पर ध्यान देने, सूक्ष्म सिंचाई विधियों को अपनाने, कीटनाशकों के उपयोग को कम करने और जैविक-प्राकृतिक खेती सहित कृषि क्षेत्र की समग्र प्रगति पर जोर दिया है।

Leave a Reply