Home समाचार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने से खिलाड़ियों की मुश्किलें...

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने से खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ीं, जीवन पर संकट

SHARE

पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ने के साथ ही उनका जीवन संकट में पड़ गया है। आज मोगा निवासी कबड़्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब में खिलाड़ियों की हत्या या उनपर हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी का सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल पुलिस न होने का रोना रो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पंजाब में जहां पुलिस उनके अधीन है वहां खिलाड़ियों की हत्या और उनपर हमलों की घटना लगातार बढ़ी है। इससे केजरीवाल का ही दोहरा चरित्र सामने आया है। असल में अरविंद केजरीवाल लोगों को भरमाना जानते हैं काम करना और सरकार चलाना उनके वश की ही बात नहीं है। पंजाब में इससे पहले भी कई खिलाड़ियों की हत्या की जा चुकी है और कइयों के घर पर हमले हो चुके हैं… आइए जानते हैं खिलाड़ियों की हुई हत्या और हमले के बारे में…

 

हरविंदर सिंह की घर में घुसकर हत्या
सोमवार की सुबह पंजाब के मोगा के गांव धूड़कोट में कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर कबड्डी के मशहूर खिलाड़ी हरविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी क मुताबिक सोमवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना से उनकी मौत हो गई।

हरिदीप सिंह की तलावार से काटकर हत्या
सितंबर 2023 यानि पिछले महीने ही पंजाब के कपूरथला में कबड्डी खिलाड़ी हरिदीप सिंह की तलवार और धारदार हथियार काटकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हत्या कर शव को उनके घर के आगे फेक दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं हो पाई है।

इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर के घर हमला
जून, 2023 में पंजाब के मोगा के रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा के बदनी कलां गांव में उनके घर पर हमला किया गया। इस हमले में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

कबड्डी कोच की गोली मारकर हत्या
जनवरी 2023 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में पंजाब के मोगा के एक कबड्डी के कोच गुरुप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनीला में वह अपना कारोबार चलाने के साथ ही वहां के युवाओं को कबड्डी की कोचिंग देता था।

टूर्नामेंट के दौरान संदीप अंबिया की सरेआम हत्या
मार्च 2022 में पंजाब के जालंधर स्थिति मल्लियां में हो रहे कबड़्डी टूर्नामेंट के दौरान अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावरो ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए सरेशाम उनकी हत्या कर दी। बताया गया कि संदीप के सिर और सीने पर करीब 20 फायरिंग की गई।

ज्ञात हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब में चुनाव के दौरान खेल-खिलाडी से लेकर, नशा और कानून व्यवस्था तक को चंद दिनों में दुनिया में नंबर वन करने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि बोर्डर स्टेट होने के कारण पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था बहुत जरूरी है। जिस प्रकार पंजाब में खिलाड़ियों की हत्या हो रही हैं वह इस बात की गबाही दे रही हैं कि जब से पंजाब में अरविंद केजरीवाल की पार्टी की सरकार बनी है तब से यहां की कानून व्यवस्था सुधरने की बजाए बद्तर हुई है।

 

Leave a Reply