Home समाचार अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे मुख्यमंत्री

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे मुख्यमंत्री

SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर आने वाले हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका भी भारत आ रही हैं। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप किसी मुख्यमंत्री से नहीं मिलेंगे। अहमदाबाद यात्रा में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी रोड शो का हिस्सा नहीं होंगे। डोनाल्ड ट्रंप यहां मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ नमस्ते ट्र्ंप कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां एक लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

अहमदाबाद के बाद राष्ट्रपति ट्रंप के उत्तर प्रदेश के आगरा जाने की उम्मीद है, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां नहीं होंगे। योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

इसी तरह दिल्ली में जब राष्ट्रपति ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप स्कूल को देखने जाएंगी तो वहां पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया नहीं होंगे।

मेलानिया ट्रंप के सरकारी स्कूल के दौरे के लिए केजरीवाल या सिसोदिया को ना बुलाए जाने पर सवाल उठ रहे थे। इसी के बाद यह स्पष्टीकरण जारी होने की खबर है। यह कार्यक्रम भारत सरकार नहीं बल्कि अमेरिकी दूतावास की ओर से आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति ओबामा के दौरे के समय भी इस तरह का कोई आयोजन नहीं किया गया था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद और आगरा के बाद 24 फरवरी की शाम दिल्ली पहुंचेंगे। 25 फरवरी को ट्रंप राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।

Leave a Reply