Home समाचार  कोरोना से लड़ने को पीएम केयर्स फंड में दिव्यांग ने दी पुरस्कारों...

 कोरोना से लड़ने को पीएम केयर्स फंड में दिव्यांग ने दी पुरस्कारों की राशि

SHARE

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देश से भगाने के प्रति उत्साह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रभावित एक दिव्यांग युवक अपने राष्ट्रीय पुरस्कारों से अर्जित राशि पीएम केयर्स फंड में दान कर दिया है। पीएम केयर्स फंड में दान करने वाले 17 वर्षीय युवक हृदयेश्वर सिंह भाटी राजस्थान के रहने वाले। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में जो दो लाख रुपये दान दिए हैं वह उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए मिले थे। इस किशोर के इस प्रकार के दान देने से एक बात और स्पष्ट हो गई है कि मोदी के आह्वान का असर कितना व्यापक है।  

दस साल की उम्र में किया सर्कुलर चेस का आविष्कार

दोनों पैर से विकलांग होने के कारण ह्वील चेयर पर अपनी जिंदगी काटने को मजबूर होने के बावजूद हृदयेश्वर सिंह भाटी ने महज 10 साल की उम्र में एक राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर ली। पहला राष्ट्रीय पुरस्कार उन्हें साल 2013 में सर्कुलर चेस के आविष्कार के कारण मिला था।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के हाथों हो चुके हैं पुरस्कृत

हृदयेश्वर सिंह भाटी व्हीलचेयर पर सिर्फ अपनी जिंदगी काटने को मजबूर है, आविष्कार करने को नहीं। तभी तो उन्होंने सिर्फ 17 साल तक की उम्र में अभी तक 7 आविष्कार कर चुके हैं। खास बात है कि उन्होंने अभी तक तीन पेटेंट भी अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। तभी तो वे देश के राष्ट्रपति से लेकर उपराष्ट्रपति तक के हाथों से पुरस्कृत हो चुके हैं। साल 2019 के दिसंबर में देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ‘मोस्ट आउटस्टेंडिंग क्रिएटिव एंड इन्वेंटर चाइल्ड ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया। वहीं इसी साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें ‘पीएम राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया।           

Leave a Reply