Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड टीकाकरण, अब तक लग चुके हैं...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड टीकाकरण, अब तक लग चुके हैं दो करोड़ से अधिक टीके, ढाई करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद

SHARE

आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन है। इस मौके पर देश में रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया है। दोपहर तक ही देश में 2 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। अगर यही रफ्तार रही तो शाम तक आंकड़ा 2.5 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

आज टीकाकरण का आंकड़ा चौथी बार एक करोड़ के आंकड़े को पार गया है। इसके पहले 27 अगस्त को 1,03,35,290 टीके लगे थे। 31 अगस्त को 1,33,18,718 और 6 सितंबर को 1,13,53,571 टीके लगाए गए थे।

देश में कोरोना टीकाकरण तेज रफ्तार से जारी है। देश को 10 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे थे, जबकि 20 करोड़ का आंकड़ा छूने में 45 और दिन। इसके बाद 30 करोड़ का आंकड़ा छूने में 29 और दिन लगे। देश को 30 करोड़ खुराक से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे तथा फिर 40 से 50 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने में 20 दिन और लगे। फिर 60 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 19 दिन और लगे। इसके बाद 65 से 75 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सिर्फ 13 दिन लगे।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना टीके की 77.77 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 6.17 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

Leave a Reply