Home समाचार देश में 1.17 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण, महाराष्ट्र में 5...

देश में 1.17 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण, महाराष्ट्र में 5 हजार से अधिक नए मामले आए सामने

SHARE

देश में 22 फरवरी तक 1,17,45,552 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। कुल वैक्सीन खुराक का 51.66 प्रतिशत 7 राज्यों में हुआ है। अकेले उत्तर प्रदेश में यह 10.4 प्रतिशत है। कोरोना के 84 प्रतिशत नए मामले 6 राज्यों में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5,210 दैनिक नए मामले सामने आए। इसके बाद केरल में 2,212 जबकि तमिलनाडु में 449 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना ठीक होने वालों की कुल संख्या 1,07,12,665 हो गई है। रिकवरी दर 97.22 प्रतिशत है। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह 10,565,359 है। ठीक होने वाले नए मामलों में से 86.56 प्रतिशत 6 राज्यों में हैं।

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1.50 लाख से नीचे है। अब इनकी संख्‍या 1,47,306 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 10,584 नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी दौरान ठीक होने वाले मामलों की संख्या 13,255 रही। इसने कुल सक्रिय मामलों में 2,749 मामलों की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही देश में पॉजिटिव दर 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

कोरोना से नई मौतों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 78 मौतें हुईं। 21 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोई नई मृत्‍यु नहीं हुई है। ये राज्य हैं- मध्य प्रदेश, असम, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, लद्दाख, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली।

छह राज्यों में कोविड से होने वाली नई मौतों का 84.62 प्रतिशत हिस्सा रहा। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मौतें हुई। इसके बाद केरल में 16 मौतें और पंजाब में 15 मौतें हुईं।

Leave a Reply