Home समाचार देशभर में 1.8 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना टीका, महाराष्ट्र...

देशभर में 1.8 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना टीका, महाराष्ट्र और केरल में तेजी का ट्रेंड जारी

SHARE

देशभर में अब तक 1.8 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना टीके की खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 68,53,083 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक 31,41,371 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक 60,90,931 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्तओं को पहली खुराक और 67,297 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को दूसरी खुराक के साथ-साथ खास बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के 2,35,901 लाभार्थियों को पहली खुराक और 60 साल से अधिक उम्र के 16,16,920 लाभार्थियों को टीके लगाए गए।

दूसरी तरफ 6 राज्यों- महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली में पिछले चौबीस घंटों में काफी अधिक नए मामले दर्ज किए गए। पिछले चौबीस घंटों में दर्ज किए गए कुल नए मामलों में 84.44 प्रतिशत 16,838 नए मामले इन्ही 6 राज्यों में दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 8,998 नए मामले दर्ज किए गए। केरल में 2,616 और पंजाब में 1,071 नए मामले दर्ज किए गए।

आज 5 मार्च को भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1.76 लाख दर्ज की गई। देश में कुल सक्रिय मामलों की वर्तमान संख्या कुल पॉजिटिव मामलों का 1.58 प्रतिशत है। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात में सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है।

देश में कुल पॉजिटिव मामलों की दर में लगातार गिरावट आ रही है और आज यह 5.08 प्रतिशत पर आ गया है। महाराष्ट्र में पॉजिटिव मामलों की दर 10.38 प्रतिशत दर्ज हुई है।

पिछले 24 घंटों में 113 मौतें दर्ज हुई हैं। इन नई मौतों में से 88.5 प्रतिशत 6 राज्यों में हुई हैं। इनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 60, पंजाब में 15 और केरल में 14 मौतें प्रतिदिन हुई हैं। 18 राज्यों में पिछले 24 घंटों में कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। इनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दमन और द्वीप, दादरा नगर हवेली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख (केंद्र शासित), मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पुद्दुचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड शामिल हैं।

Leave a Reply