Home समाचार सोशल मीडिया में छा जाने के लिए क्या-क्या करते हैं लोग, इसकी...

सोशल मीडिया में छा जाने के लिए क्या-क्या करते हैं लोग, इसकी मिसाल है विवादास्पद पत्रकार रोहिणी सिंह

SHARE

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। रोजाना आप ट्वीटर, फेसबुक पर लोगों की अजीबो-गरीब हरकतें और बयान देखते होंगे। लेकिन विवादास्पद पत्रकार रोहिणी सिंह इसकी सबसे बड़ी मिसाल है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के विरोध में अपना दिमागी संतुलन खो चुकी रोहिणी सिंह नाम की पत्रकार भी चर्चा में बने रहने के लिए इसी तरह की हरकतें करती रहती है। रोहणी सिंह ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उसने लिखा, “चश्मे, मोबाइल, फोन और पर्स का दाम ढूंढना भी अब ‘राष्ट्रवाद’ की श्रेणी में आ गया है लगता है। 2 रु. प्रति ट्वीट में भक्त मंडली इतनी ही देशभक्ति अफ़ोर्ड कर पा रही है, कुछ तो रेट बढ़ाइए सरकार।”

इस ट्वीट के जरिए इस विवादित पत्रकार ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके समर्थकों पर निशाना साधने की कोशिश की है। लेकिन आपको इसका एक ट्वीट दिखाते हैं, जो इसने कुछ दिन पहले किया था और पीएम मोदी के चश्मे की कीमत को लेकर टिप्पणी की थी।

लेकिन आज ये विवादित पत्रकार रोहिणी सिंह अपनी शर्मनाक हरकत पर लोगों के हत्थे चढ़ गई और ट्विटर पर लोगों ने इसकी जमकर लताड़ लगाई।

Leave a Reply