Home समाचार देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी के आरोप में गुजरात का कॉमेडियन मुनव्वर गिरफ्तार

देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी के आरोप में गुजरात का कॉमेडियन मुनव्वर गिरफ्तार

SHARE

हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करना वामपंथी और मुस्लिम कॉमेडियनों का फैशन बन चुका है। वे अक्सर अपने कार्यक्रम में हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक बनाकर लोगों को हंसाने की कोशिश करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोग भी उनका हौसला बढ़ाने से पीछे नहीं रहते हैं। लेकिन अब हिन्दू भी जागरूक हो चुके हैं। इसका नतीजा है कि गुजरात के कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया। 

दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कैफे में नए वर्ष के मौके पर शुक्रवार को कॉमेडी शो आयोजित किया गया था। इसमें बीजेपी की स्थानीय विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ अपने साथियों के साथ बतौर दर्शक पहुंचे थे। उन्होंने शो में की गईं कुछ टिप्पणियों के विरोध में जमकर हंगामा किया और कार्यक्रम भी रुकवा दिया।

एकलव्य के मुताबिक वे अपने कुछ साथियों के साथ कॉमेडी शो में पहुंचे, जहां मुनव्वर फारुकी को बतौर मुख्य कॉमेडियन बुलाया गया था। इस शो में अभद्र टिप्पणियां करते हुए हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया जा रहा था। कार्यक्रम में गोधरा कांड और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अनुचित जिक्र भी किया गया था। उन्होंने इनका वीडियो बनाया और शो रुकवाकर श्रोताओं को कैफे से बाहर निकाला। 

तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि वीडियो फुटेज के साथ एकलव्य की लिखित शिकायत पर गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी और चार स्थानीय लोगों के खिलाफ शुक्रवार देर रात मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले के चार अन्य गिरफ्तार आरोपियों में एडविन एंथोनी, प्रखर व्यास, प्रियम व्यास और नलिन यादव शामिल हैं जो स्थानीय निवासी हैं।

Leave a Reply