Home समाचार अश्विनी उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद लोग कर रहे सवाल- अमानुतुल्ला, मौलाना...

अश्विनी उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद लोग कर रहे सवाल- अमानुतुल्ला, मौलाना साद, ओवैसी और टिकैट आजाद क्यों?

SHARE

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद अश्विनी उपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि अमानुतुल्ला खान, मौलाना साद, ओवैसी और टिकैट आजाद क्यों? पुलिस का आरोप है कि जंतर-मंतर पर भारत जोड़ो आंदोलन में मुस्लिम विरोधी नारे लगे। प्रदर्शन को लेकर जिस वायरल वीडियो को लेकर उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है उसमें वो कहीं दिख ही नहीं रहे हैं। उन्हें सिर्फ आयोजक होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि 15 मिनट में हिंदुओं को खत्म कर देने की धमकी देने वाला असदुद्दीन ओवैसी का भाई अकबरुद्दीन विधानसभा में बैठा है, वहीं कोरोना फैलाने वाले मौलाना साद को भी कुछ नहीं हुआ, लाल किले पर जिसके आंदोलन में खालिस्तानी झंडा फहराया गया, वो राकेश टिकैत अब भी सीमा पर बैठा है। यूजर्स का कहना है कि अश्विनी उपाध्याय के कार्यक्रम में भड़काऊ नारेबाजी हुई तो कार्यक्रम का आयोजक जिम्मेदार और गिरफ्तार। किसान आंदोलन में खालिस्तान जिंदाबाद से लेकर आतंकी भिंडरवाले जिंदाबाद के नारे लगे। वहां कोई एक्शन क्यों नहीं हुआ? वहां कितने आयोजक गिरफ्तार हुए? हिंदुओं के खिलाफ बयान देने वाले आप नेता अमानतुल्ला खान के खिलाफ कुछ नहीं हुआ आखिर क्यों? आप भी देखिए सोशल मीडिया पर क्या चर्चा हो रही है…

Leave a Reply