Home समाचार संजय राउत को अर्णब का चैलेंज- हिम्मत है तो वन टू वन...

संजय राउत को अर्णब का चैलेंज- हिम्मत है तो वन टू वन बात करो… डरता वो है जिसे राज खुलने का डर होता है

SHARE

सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस की लीपापोती पर मुखर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ शिवसेना के नेता काफी आक्रामक रूप अपनाए हुए हैं। खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शिवसेना सरकार में मंत्री अनिल देशमुख और सांसद संजय राउत मुंबई आने पर देख लेने की धमकी दे रहे हैं। कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे है। इस पर रिपब्लिक भारत के पत्रकार अर्णब गोस्वामी ने कहा कि सुशांत के पक्ष में बोलने वाले को शिवसेना नेता कहते हैं कि मुंबई में आओगे तो देख लेंगे… क्या देख लोगे संजय राउत? संजय राउत मुंबई तुम्हारी है? तुम क्यों तरफदारी कर रहे हो मुंबई पुलिस की? उन्होंने कहा कि डरता वो है जिसे राज खुलने का डर होता है… डरे हुए हो तुम…

देखिए वीडियो-


 

 

 

अपने न्यूज प्रोग्राम में अर्णब ने ये भी कहा कि मुझे तो संजय राउत तुमपर संदेह होता है कि तुम कौन हो…तुम्हारा बॉलीवुड के साथ ऐसा क्या गठजोड़ है। क्या तुम प्रोड्यूसर हो। देश की बेटियों का सम्मान करन सीखो संजय राउत। अगर हिम्मत है तो मुझसे वन टू वन बात करो…है हिम्मत। अर्णब ने कहा कि जो कंगना रनौत सुशांत के लिए न्याय मांग रही है उसके चरित्र पर सवाल उठाया जा रहा है। तो हम भी मांग रहे हैं इंसाफ…क्या करोगे संजय राऊत। दबाओगे हमारी आवाज। बताओ आखिर सुशांत के लिए न्याय मांगना महाराष्ट्र का अपमान कैसे है?

देखिए वीडियो-

Leave a Reply