Home समाचार एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने किया सेना का अपमान तो लोगों मे दौड़ाया,...

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने किया सेना का अपमान तो लोगों मे दौड़ाया, सोशल मीडिया पर यूजर्स के लताड़ने पर डिलीट किया ट्वीट

SHARE

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सेना का अपमान किया है। ऋचा चड्ढा ने एक ट्वीट कर सेना का मजाक उड़ाते हुए अपमान किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अभिनेत्री के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने लगे। असल में उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इस बयान पर रिप्लाई करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, ‘गलवान हाय कह रहा है’।

भारत-चीन के बीच दो साल पहले 2020 में गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस झड़प में चीनी सेना के सैकड़ों जवान मारे गए थे। इसके बाद दोनों देश के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए। ऐसे में ऋचा चड्ढा की इस टिप्पणी पर यूजर्स भड़क गए और क्लास लगाने लगे। 

मनजिंदर सिंह सिरसा ने तो ऋचा चड्ढा को 3rd grade एक्ट्रेस कहते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की।

लोगों का कहना है कि अभिनेत्री ने भारतीय सेना का अपमान किया है। लोग सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। लोगों का गुस्सा देखते हुए उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।

Leave a Reply